चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

रांचीः चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट के बाद गंभीर रूप से घायल सैनिक को एयरलिफ्ट करके राज हॉस्पिटल लाया गया।

रांची के रातू में बच्ची की मुंहबोले भाई ने कर दी हत्या, लापता होने की कहानी गढ़ी, आरोपी के पिता ने गयाजी में कराया अंत्येष्टि
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के सफाया करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षाबलों के जवान सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसे दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाये जाने की मकसद से रखा आईईडी ब्लास्ट कर गया। नक्सलियों की इस साजिश के कारण सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। नक्सलियों ने रास्ते में कई आईईडी लगा रखे है, जिससे बचना सुरक्षाबलों के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

See also  JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी

रामगढ़ के इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं आईजी अभियान डॉक्टर माइकल एस राज ने बताया कि ब्लास्ट में एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है।जरूरत के अनुसार उसे एयरलिफ्ट कर रांची भी लाया जा सकता है।आईजी अभियान ने बताया कि बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में बड़ा अभियान चल रहा है।इसी दौरान यह विस्फोट हुआ है।इलाके में सर्च अभियान के दौरान एक जिंदा आईईडी बम भी बरामद किया गया है, जिसे नष्ट कर दिया गया। इलाके में अभियान जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now