गढ़वाः जिले की पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के नामचीन होटलों में प्रशासन ने बड़ी छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा है। सोमवार को एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान में 14 जोड़ा लड़का-लड़की को बिना वैध इंट्री के ठहरे पाए जाने पर हिरासत में लिया गया।
रांची के रातू में बच्ची की मुंहबोले भाई ने कर दी हत्या, लापता होने की कहानी गढ़ी, आरोपी के पिता ने गयाजी में कराया अंत्येष्टि
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संबंधित कमरों की तलाशी ली, जिसमें कई लोगों के पास से अवांछित सामान भी बरामद किया गया। कार्रवाई के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
झुमरी तिलैया में गर्भवती पत्नी ने बेलन से मारा तो पति ने सिलबट्टे से कर दी उसकी हत्या, शव को प्लास्टिक बैग में डाल हुआ फरार
प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होटल संचालन में नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी होटल संचालकों को आगंतुकों की सही पहचान और एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


