छोटे भाई ने शराब के नशे में कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2026

छोटे भाई ने शराब के नशे में कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी फरार

पलामूः पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंगदा गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की निमर्म तरीके से हत्या कर दी। बताया जाता है कि शराब के नशे में विवाद हुआ और छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद छोटा भाई मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रांची के रातू में बच्ची की मुंहबोले भाई ने कर दी हत्या, लापता होने की कहानी गढ़ी, आरोपी के पिता ने गयाजी में कराया अंत्येष्टि
दरअसल, मृतक ठेकही अंदाग के पिंटू भुईयां चार भाई थे। सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई हुई थी। सगाई के दौरान सभी भाई एक जगह जमा हुए थे।इसी बीच सभी ने शराब का सेवन किया था।इसी बीच पिंटू भुईयां का अपने छोटे सीटू भुईयां के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और छोटे भाई सीटू भुईयां ने पिंटू भुईयां को टांगी से काट डाला। घटना के बाद परिजनों ने पिंटू को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने पिंटू भुईयां को मृत घोषित कर दिया।

See also  शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, 1990 बैच की IPS अधिकारी 30 जून को हुई थी रिटायर्ड

रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग और पुलिस में मुठभेड़, सनी सिंह एनकाउंटर में घायल, पिस्टल बरामद
इधर, परिजन अस्पताल से शव लेकर भाग गए और गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या हुई है। घटना को अंजाम देने वाला छोटा भाई फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठा में काम करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now