Mumbai Hording Collapse: मुंबई में होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है ? क्या रेलवे और क्या बीएमसी प्रशासन इसको लेकर देश की आर्थिक राजधानी में बहस छिड़ गई है । मुंबई में किसी भी होर्डिंग की लंबाई चौड़ाई की सीमा तय है । नियमों के मुताबिक चालीस गुणे चालीस फीट से ज्यादा का होर्डिंग नहीं लगाया जा सकात है लेकिन घाटकोपर में रेलवे की जमीन पर 120 गुणे 120 फीट का होर्डिंग लगा दिया गया ।
14 की मौत 79 घायल
मुंबई की ‘मौत की होर्डिंग’ में मरने वालों की संख्या चौदह हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 79 है। बताया जा रहा है कि कई लोग गंभरी तौर से घायल हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
मुंबई में अवैध होर्डिंग और अवैध निर्माण से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन ?
#MumbaiWeather pic.twitter.com/WWpmgUQSd5
— Live Dainik (@Live_Dainik) May 13, 2024
मुंबई में मौत की होर्डिंग का मालिक अजमेरा ग्रुप
सबसे हैरानी की बात ये है कि कानून को ताक पर रखकर जिस अजमेरा ग्रुप ने इस होर्डिंग को बनाया था उसका प्रचार भी खूब किया गया था । पिछले साल 2 अप्रैल को Ajmera Realty and Infrastructure ने बड़ी धूम-धाम से इस मेगा होर्डिंग्स को लॉन्च कर के ऐलान किया था कि ये एशिया का सबसे बड़ी होर्डिंग है । लेकिन एक साल के अंदर इतना बड़ा हादसा हुआ कि सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई । चौदह लोगों की मौत हो गई और इतने लोग घायल हो गए ।
मुंबई में आंधी और बारिश से तबाही
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाम को घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना स्थल का दौरा किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि विभिन्न विभाग फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। रात 9 बजे तक घायलों में से 61 को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में, 3 को जुहू के एचबीटी अस्पताल में, 4 को एम.जे. फुले विक्रोली में और 1 को प्रकृति अस्पताल, कलवा में भर्ती कराया गया था। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने शाम करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना दी। इसके अलावा मुंबई के विभिन्न हिस्सों में 187 पेड़/शाखाएं गिर गईं, जिससे 5 घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

श्री जी बिल्डिंग का टावर गिरा
इधर खराब मौसम के कारण शाम करीब 4.22 बजे मुंबई में श्री जी टॉवर, वडाला (पूर्व) के पास, एक गोदाम के सामने, बरकत अली नाका में एक पार्किंग स्थल पर एक लोहे और स्टील का मचान गिर गया। घटना की सूचना एमएफबी ने शाम 5.50 बजे दी। “श्री जी टावर के पास पूरा मेटल स्टील मचान ढह गया। पास की सड़क पर करीब 10 गाड़ियाँ खड़ी थीं ।
Scary visuals of the Scaffolding Collapse at Barkat Ali Naka, Wadala East Antop Hill.#MumbaiRains #ThunderStorm #DustStorm #MumbaiRain #MumbaiWeather pic.twitter.com/TZxUEM0Nbx
— Manakdeep Singh Kharaud (@Iam_MKharaud) May 13, 2024
होर्डिंग गिरने से कई मरे
घाटकोपर के जिमखाना रिक्रिएशन सेंटर के पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग गिरने से सबसे बड़ा हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि इसे रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से सड़क किनारे रखा गया था। बीएमसी का दावा है कि उन्होंने रेलवे को सूचित किया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई । 40×40 के होर्डिंग लगाने की इजाजत है लेकिन यह होर्डिंग 120 × 120 था । बीएमसी के आरोप का खंडन करते हुए, मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा, “यह होर्डिंग रेलवे की जमीन पर नहीं है, और इसका किसी भी तरह से भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।”
पूरे मुंबई में बारिश
दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली के उपनगरों में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश देखी गई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर में भी मध्यम बारिश हुई।
बारिश -आंधी की थी चेतावनी
दोपहर 3 बजे, आईएमडी ने एक नाउकास्ट चेतावनी जारी की। “अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।”






