जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में बोले सांसद सुखदेव भगत, विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कड़ाक में बनने वाले टॉल प्लाजा को रखें स्थगित

लोहरदगा : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में सभी विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा कर सांसद ने संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 18.26.58 e8b10dc4

पाकुड़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये पंचायत के ‘सचिव जी’

सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने एनएचआई को निर्देश दिया कि लोहरदगा जिले के कड़ाक में बनने वाले टोल प्लाजा कार्य को स्थगित कर नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही एनएचआई द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए। सांसद ने कुडू से घाघरा तक निर्माणाधीन सड़क को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में शाही घाट से मन्हेपाठ तक का निर्माणाधीन सड़क कार्य विगत दो वर्षों से बंद है उसे सांसद ने अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। केरार से गोताग में बन रहे सड़क में अनियमितता पर सांसद ने टीम बनाकर अविलंब जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 18.27.00 1fb126ef

मंत्री फहीजुल हसन ने विवाद के बाद डॉक्टरेट डिग्री वाले पोस्ट को किया डिलीट, BJP ने डिग्री के फर्जी होने का किया था दावा

बैठक में सांसद ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो को निर्देश दिया कि बाल्मीकि नगर को विकसित करने व उनकी भूमि बंदोबस्ती के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। सांसद ने दिशा की बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि अरेया में बंद हर घर नल जल योजना को शीघ्र चालू करें। साथ ही सेन्हा प्रखंड के बदला गांव में भी जलापूर्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सांसद सुखदेव भगत ने हिंडाल्को के रोपवे में प्रभावित भूमि के कुछ मामलों को शीघ्र निबटारे का निर्देश दिया। खेल विभाग को सांसद ने निर्देश दिया कि जिले के जलाशयों में बोट चलाने के लिए उचित एवं अग्रतर कार्रवाई करें। साथ ही खरता नदी में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेला टांड़ को विकसित करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 18.26.42 1727596c

आर्मी कैंट से बिहार का मोची गिरफ्तार, पाकिस्तानी युवती से हनीट्रैप का हुआ शिकार! मोबाइल चैटिंग की हो रही है जांच

खेल विभाग को रोचो गांव में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण विभाग को रख रखाव के अभाव में बंद लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया। हुसरू से हतवन, हतवन से पिपरावन मुर्की तक निर्माणाधीन पथ को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया है। बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए वह बैंकों में आवश्यक पेयजल की व्यवस्था कराएं।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 18.28.34 fa100b50 scaled

पहलगाम टेरर अटैक पर सबसे महत्वपूर्ण बैठक: पीएम मोदी, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, रक्षा मंत्री और CDS,NSA एक साथ बैठे
बैठक में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल समेत दिशा के सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now