न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयर अय्यर संभालेंगे T-20 सीरीज की कमान, 4 साल के बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयर अय्यर संभालेंगे T-20 सीरीज की कमान, 4 साल के बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

DESK:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया ‘ए’ के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि इंडिया ‘ए’ की टीम न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीन मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा फिलहाल बाद में की जाएगी।

इस स्क्वाड की सबसे बड़ी खबर अनुभवी तेज गेंदबाज कुमार की भारतीय टीम में वापसी है, जिन्हें एक बार फिर नीली जर्सी में गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा गया है। श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को दी गई है।

भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था। इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे थे।लेकिन हाल के समय में उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस साल उन्होंने RCB को आईपीएल चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते उन्हें बीसीसीआई ने ये बड़ा मौका दिया है।

See also  मंत्री इरफान अंसारी के सामने उनके समर्थकों ने पत्रकार को पीटा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

BCCI ने चुनी मजबूत टीम
इस टीम सेलेक्शन में युवाओं और विस्फोटक फॉर्म वाले खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को कीवी दौरे के लिए टीम में जगह देकर सेलेक्टर्स ने बड़ा भरोसा जताया है।वहीं, संजू सैमसन विकेटकीपर के रूप में स्क्वॉड का हिस्सा हैं, ईशान किशन भी टीम में चुने गए हैं। इनके साथ अभिषेक शर्मा और नमन धीर जैसे आक्रामक बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को संतुलन देंगे। स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी पर रहेगा। न्यूजीलैंड की उछालभरी और तेज पिचों पर प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की कमान संभालेगी।

भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

See also  JSSC CGL पेपर लीक मामला: बोकारो में 30 अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने वाला एजेंट रितेश गिरफ्तार

 

भारत VS न्यूजीलैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 — हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 — हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 — स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 — ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 — सेडन पार्क, हैमिल्टन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now