पटना में बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, B-7 कोच की खिड़की का शीशा टूटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

पटना में बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, B-7 कोच की खिड़की का शीशा टूटा

पटना: गुलजारबाग और राजेंद्रनगर टर्मिनल के बीच मंगलवार शाम तेज रफ्तार 22459 मधुपुर-आनंदविहार बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव किया गया।ट्रेन के बी-7 कोच को निशाना बनाकर फेंके गए पत्थर से तृतीय एसी कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। अचानक हुए पथराव से कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पत्थर लगने से कोई यात्री घायल नहीं हुआ। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। ट्रेन पर पत्थर लगने के बाद यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलकर्मियों को दी।

गुलजारबाग-राजेंद्रनगर के बीच हुई घटना, बाल-बाल बचे यात्री
सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर आरपीएफ सक्रिय हुई और घटनास्थल के आसपास जांच शुरू की। आरपीएफ की टीम ने उस स्थान का भी पता लगाने का प्रयास किया, जहां से ट्रेन को निशाना बनाया गया था।इसके साथ ही आसपास मौजूद लोगों और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

नशेड़ी युवक की हरकत की आशंका
राजेंद्रनगर आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में किसी नशेड़ी युवक द्वारा पथराव किए जाने की आशंका है।हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में कौन शामिल था और पथराव किस स्थान से किया गया। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

See also  Jharkhand में विधवा महिला को घर से उठाकर जंगल ले गए बदमाश, किया सामूहिक दुष्कर्म

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही आरपीएफ
पथराव करने वाले की पहचान के लिए आरपीएफ आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास संदिग्ध युवकों की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।ट्रेन के संबंधित कोच की भी जांच की गई है। आरपीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि पत्थर किस दिशा से आया और पथराव करने वाला व्यक्ति घटना के बाद किस ओर गया।

इधर, घटना के बाद इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर एक युवक ने पथराव की जानकारी साझा की। पोस्ट में दावा किया गया कि गुलजारबाग-राजेंद्रनगर रेलखंड पर ट्रेनों को निशाना बनाकर पहले भी पथराव की घटनाएं होती रही हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now