पाकुड़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये पंचायत के ‘सचिव जी’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

पाकुड़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये पंचायत के 'सचिव जी'

पाकुड़ः भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई जारी है। एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव वतन कुमार को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वतन कुमार पाकुड़ सदर प्रखंड के जमशेदपुर पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है। दुमका से आई एसीबी पंचायत सचिव वतन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई।

आर्मी कैंट से बिहार का मोची गिरफ्तार, पाकिस्तानी युवती से हनीट्रैप का हुआ शिकार! मोबाइल चैटिंग की हो रही है जांच
एसीबी ने मंगलवार को जैसे ही पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया सरकारी और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसीबी के पदाधिकारी ने बताया कि लाभुक सिंचाई कूप के निर्माण कार्य को लेकर एजेंट से 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था, जिससे लाभुक तंग आकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो दुमका से की। इस शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जांच शुरू की।

See also  पाकुड़-दुमका के बीच कोयला की ट्रांसपोर्टिंग बंद, काठीकुंड में ग्रामीणों का विरोध तेज,सांसद-विधायक आवास के पास बैठे धरने पर

मंत्री फहीजुल हसन ने विवाद के बाद डॉक्टरेट डिग्री वाले पोस्ट को किया डिलीट, BJP ने डिग्री के फर्जी होने का किया था दावा
जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव को रिश्वत की राशि देने के लिए सदर प्रखंड कार्यालय के निकट एक नाश्ते की दुकान में बुलाया और 10 हजार रुपये की राशि लेते ही एसीबी की टीम ने धर दबोचा। इसके बाद टीम ने पंचायत सचिव को बीडीओ कार्यालय में ले गयी और फिर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अपने साथ दुमका ले गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now