पहलगाम टेरर अटैक पर सबसे महत्वपूर्ण बैठक: पीएम मोदी, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, रक्षा मंत्री और CDS,NSA एक साथ बैठे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र एक अहम सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्चस्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल रहे।

इस बैठक में भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

इस हमले की जांच की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संभाल ली है। जांच एजेंसी की एक टीम ने मथिकेरे स्थित पीड़ित डॉ. सुजाता के आवास पर पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। डॉ. सुजाता, मृतक भूपेशन की पत्नी हैं। NIA अधिकारियों ने उनसे हमले के दौरान की स्थिति, आतंकियों की बातचीत (यदि कोई हुई), उनकी प्रतिक्रिया और हमलावरों के शारीरिक हुलिए के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई।

See also  भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक कैसे बनी युद्धविराम पर सहमति, जानें इनसाइड स्टोरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now