दिल्लीः SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी करीब 9 घंटे से धरने पर बैठे थे।

दिल्ली- आकाशवाणी परिसर में धरना दे रहे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। https://t.co/h5Gjraz8hX
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 6, 2026
प्रदर्शनस्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस प्रदर्शनकारी नेताओं को हटा रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र हुड्डा और पवन खेड़ा समेत कई नेताओं को डिटेन कर लिया गया है।
दिल्ली : आकाशवाणी परिसर में 7 घंटे से धरने पर बैठे राहुल गांधी को जबरन उठाने दिल्ली पुलिस पहुंची
#delhi https://t.co/QyD88f15bp— Live Dainik (@Live_Dainik) October 6, 2026
इससे पहले बीते 8 घंटों से धरना दे रहे राहुल गांधी ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर यहीं पर रात गुजारने की तैयारी कर ली थी। आकाशवाणी चुनाव आयोग की इमारत के एकदम पास में है। राहुल गांधी का कहना था कि हमें मुख्य चुनाव आयु्क्त और दो अन्य आयुक्तों से मिलना है। उनसे मिले बिना हम वापस नहीं लौटेंगे। इसका संदेश भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजा था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा। खरगे ने सभी सांसदों को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए हैं।
आज पहले, मीडिया रिपोर्टों से चुनाव आयोग को पता चला कि कुछ राजनीतिक दल—खासकर, कुछ सांसद (MP) और उनके प्रतिनिधिमंडल—आयोग से मिलना चाहते हैं। आयोग यह साफ़ करना चाहता है कि आज शाम 4:00 बजे तक, किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के ज़रिए चुनाव आयोग से मिलने का औपचारिक अनुरोध नहीं किया था। इसके बाद, शाम करीब 4:00 बजे दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल एक ज्ञापन सौंपने के लिए आयोग से मिलना चाहता है: भारत का चुनाव आयोग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026
कांग्रेस सूत्र का कहना है कि दोनों चुनाव आयुक्तों समेत मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाक़ात का समय लेने के लिए कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर चिट्ठी भेजी है। चुनाव आयोग की तरफ से कोई अधिकारी आ कर यदि आने वाले एक-दो दिनों में मुलाक़ात का भरोसा दे तो राहुल गांधी आज का अपना धरना खत्म कर सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी की शर्त यही है मुलाक़ात सभी तीन सौ सांसद करेंगे। अब तक कांग्रेस की इस मांग पर चुनाव आयोग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने यदि मुलाकात का समय भी दिया तो वह शायद इतनी बड़ी संख्या में सांसदों से मुलाकात से इनकार कर दे।
अब 1 नवंबर को रैली की तैयारी में कांग्रेस, रामलीला मैदान बुक
इस बीच कांग्रेस मामले को लंबा खींचने और इसके आधार पर ही अपनी सियासी जमीन पुख्ता करने की कोशिश में है। 1 नबंवर को इंडिया गठबंधन की रैली के लिए रामलीला मैदान बुक हो गया है। राष्ट्रपति से मिलने के लिए कल या परसों 7 -8 अक्टूबर का समय मांगा गया है। अगर 9 अक्टूबर को समय मिला तो चलेगा। राष्ट्रपति से मिलने वालों में दोनों सदन के नेता प्रतिपक्ष यानि खरगे और राहुल गांधी,ममता बनर्जी,अखिलेश यादव,शरद पवार,उमर अब्बदुल्ला,तेजस्वी यादव,एमए बेबी और डी राजा(सीपीआई)के नाम हैं।





