लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने की समीक्षा बैठक, अपराध और उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश

लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने की समीक्षा बैठक, अपराध और उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश

लोहरदगाः जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ गुरुवार को एसपी सादिक अनवर रिजवी ने अपने कार्यालय कक्ष में अपराध की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के सभी थानों में दर्ज कांड का बारी-बारी से समीक्षा कर संबंधित थानेदार को जरूरी निर्देश दिए। अपराध की समीक्षा बैठक में एसपी ने थानेदारों से कहा कि बेहतर अनुसंधान के साथ सभी कांडों का निष्पादन करें। उन्होंने जिले में उग्रवाद और अन्य संगीन अपराधों के विरुद्ध पुलिस को त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध निपटने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई अपेक्षित है। बैठक में एसपी ने आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित नियंत्रण का निर्देश दिया। साथ ही एसपी ने उग्रवादी गतिविधियों का सामना, अपराध की प्रवृत्ति, निगरानी योजनाएं, मानव संसाधन की तासीर और अगली रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लंबित मामले सुलझाने, चोरी की घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाएं। अपराध की समीक्षा बैठक में एसडीपीओ वेदांत शंकर, श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार, सेन्हा थाना प्रभारी वारिश हुसैन, किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, यातायात प्रभारी शिव शंकर मार्डी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 08 07 at 18.41.18 46053b91

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई शोक संवेदना
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार स्वरूप प्रशंसा
अपराध की समीक्षा बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने अपने थाना क्षेत्र में बेहतर करने प्रदर्शन वाले थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने पीठ थपथपाई। एसपी ने कहा कि यह एक तरह से सम्मान और उत्साहवर्धनहै। यह प्रयास पुलिसकर्मियों में अनुशासन, समर्पण और उपलब्धि-संबंधित दृढ़ता बढ़ाने का उद्देश्य रखता था। उन्होंने कहा कि जो पुलिस पदाधिकारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रशंसा के साथ प्रशस्ति-पत्र भी मिलेगी, पर जो कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई से परहेज नहीं किया जाएगा।

 

WhatsApp Image 2025 08 07 at 18.40.06 bdf7ff25

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now