कांग्रेस के फैसले का सम्मान, रवि रौशन बेक ने नहीं किया नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2026

– नगर परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ से हटे, समर्थकों का जताया आभार
लोहरदगा : कांग्रेस पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए रवि रौशन बेक ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए फैसले को वह पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार करते हैं। इसी के अनुरूप उन्होंने नामांकन प्रपत्र खरीदने के बावजूद नामांकन नहीं करने का निर्णय लिया। रवि रौशन बेक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और अनुशासन सर्वोपरि है। कांग्रेस ने जिस दिशा में फैसला लिया है, वह उसी के साथ खड़े हैं और संगठन के हित में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने निकाय चुनाव में उन्हें आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने वाले सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि रवि रौशन बेक ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी से इस पद के लिए हरी झंडी नहीं मिलने के बाद उन्होंने नामांकन नहीं करने का फैसला लिया। उन्होंने पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहने की बात कही।

See also  BSP प्रत्याशी ने BJP उम्मीदवार की जाति को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, यादव, मुसलमान और ब्राह्मण को लेकर की ये बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now