लोहरदगा के कुडू में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, जनरल स्टोर से 45 बोतल अवैध शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

लोहरदगा के कुडू में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, जनरल स्टोर से 45 बोतल अवैध शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के कुडू थाना क्षेत्र के लावागांई बड़का टोली में स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेनरल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी को सूचना मिली थी कि लावागांई बड़का टोली स्थित अजीत भगत के सचिन जनरल स्टोर में चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कुडू थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार को त्वरित सत्यापन एवं कार्रवाई का निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में थाना प्रभारी अजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिन्हा एवं सशस्त्र बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर फ्रिज में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की कुल 45 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

See also  हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में JMM का 'सत्याग्रह', रांची में लोहरदगा जेएमएम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उपवास

जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई
बरामद शराब में किंगफिशर बीयर, गॉडफादर बीयर, रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 8 पीएम व्हिस्की, ब्लेंडर्स प्राइड, ओल्ड मोंक, बकार्डी सहित अन्य ब्रांड शामिल हैं। जब्त की गई शराब 180 एमएल, 375 एमएल, 500 एमएल एवं 650 एमएल की बोतलों में पाई गई। पुलिस ने मौके से लावागांई बड़का टोली निवासी श्याम देव भगत के पुत्र दुकान के संचालक अजीत भगत को अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ कुडू थाना लाया। इस संबंध में कुडू थाना कांड संख्या 16/26 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 317(5), 292 बीएनएस तथा 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now