शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई शोक संवेदना

रांचीः गुरूवार को राज्यपाल संतोष गंगवार रामगढ़ के नेमरा पहुंचे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर राज्यपाल ने शोक संवेदना प्रकट की। राज्यपाल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी।

Gxvgkl0XkAA8rEa

सीता और कल्पना सोरेन को अपने घर में देख मुस्कुरा रहे होंगे शिबू सोरेन…एक आंगन में पूरा परिवार इस तरह निभा रहा परंपराएं
नेमरा स्थित दिवंगत शिबू सोरेन के पैतृक घर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्यपाल ने मुलाकात की। राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुःख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री का ढ़ांढस बंधाया। 4 अगस्त को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन का निधन हो गया था। उसके बाद से लगातार उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल गांधी समेत कई बड़े शख्सियतों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। 5 अगस्त को नेमरा में गुरु जी के अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं और समर्थकों ने आकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी थी।

See also  गिरिडीह में छोड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो मनचलों ने महिला पर खौलता तेल डाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now