अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई से गर्वनर नाखुश, हेमंत सरकार को घेरा; बढ़ रहा अपराध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2024

jharkhand governor

झारखंड में विधि-व्यवस्था के बिगड़े हालात को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चिंता जताई है। राज्यपाल ने इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। साथ ही गृह मंत्रालय, भारत सरकार को भी पत्र की प्रति भेजकर हालात से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्यपाल ने स्पष्ट कहा है कि कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने और अपराधियों के मन में डर पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। राज्य में विकास और किसी प्रकार के निवेश के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना सबसे पहली जरूरत है।

अपने पत्र में राज्यपाल ने कुछ प्रमुख आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है आप इस बिगड़ती स्थिति की तत्काल समीक्षा करें और जिम्मेदारी तय करें, ताकि, कानून और व्यवस्था तंत्र सतर्क रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उक्त उल्लेखित केवल प्रमुख घटनाएं हैं।

See also  CAA के मुद्दे पर होगा चुनावी रण, चुनावी चंदे को लोग जाएगें भूल, मास्टरस्ट्रोक का विश्लेषण

Land Scam: कमलेश के यहां ईडी ने की रेड, तो कांके CO ने डिलीट कर दिए रिकॉर्ड

कार्रवाई नहीं होने पर जताया खेद

राज्यपाल ने गत 28 मई को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर रांची के बार में डीजे की हत्या किए जाने का उल्लेख करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराध स्थिति की समीक्षा का अनुरोध किया था। राज्यपाल ने कहा है कि यह खेदजनक है कि, इस गंभीर मामले पर कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई और गंभीर अपराध की घटनाएं बेरोकटोक जारी हैं।

इस महिला से बेइज्जत होने आते हैं पुरुष, मोटी फीस लेकर कराती है गंदे काम

राज्यपाल ने पत्र में इन घटनाओं का किया उल्लेख

● 19 जून को आदित्यपुर में विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या।
● धनबाद में 21 जून को एक इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या।
● 23 जून को रांची के रातू में दो अपराधियों ने रात में हवाई फायरिंग की।
● 25 जून को गढ़वा सदर में 25 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या।
● 02 जुलाई को कमलेश कुमार के बंदूकधारी ने कांके में की फायरिंग।
● रेलवे ठेकेदार राजीव गुप्ता को पतरातू में गोली मार दी।
● 02 जुलाई को पलामू में एक महिला और उसके दामाद को गोली मार दी।
● 07 जुलाई को रांची के धुर्वा में अपराधियों ने एक पूर्व वार्ड काउंसलर को गोली मार दी।

See also  खूंटी पुलिस ने PLFI के 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल

नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से नदी में गिरे दो बस, 60 से ज्यादा यात्री डूबे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now