- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

Land Scam: कमलेश के यहां ईडी ने की रेड, तो कांके CO ने डिलीट कर दिए रिकॉर्ड

अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के बबलू खान से ED ऑफिस में हो रही है पूछताछ

Land Scam in Ranchi : रांची जमीन घोटाला को लेकर ईडी ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने दावा किया है कि 21 जून को जमीन माफिया कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, उसी रात कांके अंचल अधिकारी जयकुमार राम ने सबूतों के साथ बड़ी छेड़छाड़ की। रात में कांके सीओ ने अपने लॉग-इन आईडी का इस्तेमाल कर कांके के चामा व रिंग रोड के इलाके की 20 जमीनों में 17 की जमाबंदी के रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे। ईडी ने जयकुमार राम से पूछताछ की तो उसने जमीन की जमाबंदी डिलीट करने की बात कबूली।

इस महिला से बेइज्जत होने आते हैं पुरुष, मोटी फीस लेकर कराती है गंदे काम

सीओ ने बताया कि कमलेश कुमार के यहां छापेमारी के बाद वह डर गया था कि वह भी ईडी की रडार पर आ जाएगा, इसलिए भयवश उसने जमाबंदी का रिकार्ड डिलीट कर दिया। कमलेश व जमीन सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर कई जमीनों की जमाबंदी की बात कांके सीओ ने कबूली है। ईडी की टीम ने बुधवार को कांके अंचल के ग्रामीणों का बयान लेना शुरू किया था। गुरुवार की सुबह चार बजे तक ईडी की टीम ने कांके अंचल में सर्वे किया था। इसके बाद अहले सुबह ही समन कर जयकुमार राम को एजेंसी के कार्यालय बुलाया था। दिन के 11 बजे से देर शाम तक ईडी ने कांके सीओ से पूछताछ की।

See also  अंबा प्रसाद ने JMM प्रवक्ता की तुलना मेंढ़क से कर दी, प्रेस कांफेंस में सांप वाले बयान के जवाब में बीन लेकर पहुंची

डिलीट डेटा कमलेश और उसके सिंडिकेट से जुड़े

ईडी की टीम जयकुमार राम को लेकर गुरुवार की दोपहर प्रोजेक्ट भवन स्थित एनआईसी के कार्यालय पहुंची। यहां से ईडी ने उन सारी जमाबंदियों का रिकार्ड हासिल किया, जिसे कांके अंचल अधिकारी ने डिलीट कर दिया था। जिन जमीनों की जमाबंदी डिलीट की गई थी, उसमें से अधिकांश पर कमलेश व उसके सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने अवैध तरीके से कब्जाया था।

नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से नदी में गिरे दो बस, 60 से ज्यादा यात्री डूबे

कमलेश कुमार से आज होनी है ईडी की पूछताछ

ईडी ने कमलेश कुमार को शुक्रवार को उपस्थिति का समन भेजा है। उससे आज पूछताछ होनी है, लेकिन उसकी उपस्थिति पर संशय है। 21 जून को ईडी कमलेश को पहला समन भेजा था, लेकिन उस दिन अनुपस्थित होने पर ईडी ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। तब एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद किए गए थे। छापेमारी के बाद ईडी ने तीन बार कमलेश को अबतक समन भेजा है। हालांकि एक भी समन पर वह उपस्थिति नहीं हुआ है।

See also  रांची के दो बिल्डरों से मांगी गई 50-50 लाख की रंगदारी, PLFI ने दी जान से मारने की धमकी

फोन पर आया जमाबंदी के बदले पैसों का ऑफर

ईडी की टीम ने बुधवार शाम सीओ और सीआई चितरंजन टुडू के मोबाइल जब्त किए थे। ईडी के द्वारा जब्ती के बाद सीओ के मोबाइल पर एक दलाल ने एक जमीन की जमाबंदी के बदले 10 लाख का ऑफर सीओ को दिया। ईडी के अफसरों ने खुद को कांके सीओ बताकर ही बात करना शुरू किया और दलाल को सीओ कार्यालय आने को कहा, लेकिन ईडी के पहुंचने की सूचना फैल चुकी थी, ऐसे में जमीन दलाल थाने नहीं आए।

हवा में टकराने से बाल-बाल बचे 2 विमान, 159 लोगों की बच गई जान; WATCH VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now