DESK: जहानाबाद जिले में भोजपुरी गायक अभिषेक कुमार के घर पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में भोजपुरी गायक के घर फायरिंग हुई है। इस दौरान स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की गई है।
जानकारी के मुताबिक, गायक अभिषेक कुमार का घर कोर्ट एरिया के आदर्श नगर मोहल्ले में है। सोमवार की सुबह-सुबह गायक के घर पर यह फायरिंग है। कहा जा रहा है कि अभिषेक कुमार से दूसरे गायक का करीब एक हफ्ते पहले विवाद हुआ था। इधर इस हमले के बाद सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।








