Jharkhand Weather Alert :कल से रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, 28-29 अक्टूबर को लेकर अलर्ट जारी, 60 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2026

झारखंड में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कई जिलों में 5 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

RANCHI: रांचीः बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है। बांग्लादेश ने इस चक्रवाती तूफान को अर्नब नाम दिया है। इसके आगे बढ़ने के साथ झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। ऐसे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है।
28 अक्टूबर को सुबह में यह तूफान आंध्रप्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। उसी दिन दोपहर में बापटला और विशाखापट्नम के बीच आंध्रप्रदेश और यमन तटों को पार कर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस दौरान 115 से 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 27 अक्टूबर से इसका असर झारखंड में दिखने लगेगा। ये तूफान 26 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तक पहुंच चुका है।

See also  Jharkhand में अब नाइट शिफ्ट में भी महिला श्रमिक कर सकेंगी काम, राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन बिल को दी मंजूरी

27 अक्टूबर से आंधी और वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 28 अक्टूबर को भी इन इलाकों में मौसम का असर दिखेगा। गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। खासकर वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचना जरूरी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत दिए गए हैं।

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
28 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 29 अक्टूबर को मौसम का असर और व्यापक हो सकता है।पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों के अलावा उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है।

See also  नेतरहाट आवासीय विद्यालय में दो प्राचार्य के बीच कुर्सी की जंग, एक-दूसरे का आदेश कर रहे खारिज

30 अक्टूबर तक बारिश के आसार
30 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। रांची और आसपास के इलाकों में 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 26 अक्टूबर को तापमान 28 और 16 डिग्री के आसपास रह सकता है।
27 अक्टूबर से आसमान में बादल छाने और बारिश की संभावना बढ़ेगी। 28 अक्टूबर को रांची में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को भी बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

किस जिले में किस दिन की चेतावनी
27 अक्टूबर (येलो अलर्ट): गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
28 अक्टूबर (ऑरेंज अलर्ट): गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, रामगढ़, गुमला, कोडरमा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम
28 अक्टूबर (येलो अलर्ट): गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह
29 अक्टूबर (येलो अलर्ट):गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
30 अक्टूबर (येलो अलर्ट): कोडरमा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा

See also  दरभंगा से नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन दो हिस्सों में बटी, मुजफ्फरपुर रेलखंड पर हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now