जमशेदपुर में मौत के कुएं में करतब दिखाते समय बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2026

जमशेदपुर में मौत के कुएं में करतब दिखाते समय बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

जमशेदपुरः जिले के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेला में लगे मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में अचानक आग लग गई।

jamsedpur aag 1 1

स्टंट के दौरान बाइक में आग लगने से करतब कर रही बाइक सवार युवती भी उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हैरतअंगेज स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग की चपेट में आने से युवती झुलस गई।

मौके पर मौजूद स्टंट कर रहे अन्य लोगों ने फौरन युवकी के बाल में को बुझाया और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना ने इस तरह के आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन के इंतजाम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

See also  रांची के सिल्ली में खेरबैड़ा डैम हुआ ध्वस्त, कई गांवों में घुसा पानी, फसलें हुई बर्बाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now