माही रेस्टोरेंट संचालक दिनेश कुमार मिश्रा से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, अरगोड़ा थाना में केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2026

माही रेस्टोरेंट संचालक दिनेश कुमार मिश्रा से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, अरगोड़ा थाना में केस दर्ज

रांचीः अरगोड़ा स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकी दी गयी है। इसे लेकर कांके के झिरगा टोली निवासी रेस्टोरेंट के संचालक दिनेश कुमार मिश्रा ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें पंडरा निवासी रवि प्रकाश जायसवाल, अनूप गर्ग और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार 19 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे दिनेश कुमार मिश्रा रेस्टोरेंट में बैठे थे। इसी दौरान रवि प्रकाश जायसवाल एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा। मौके पर दोनों ने कहा कि उन्हें अनूप गर्ग ने भेजा है। उन्होंने दिनेश मिश्रा से कहा कि उनके बड़े भाई संजय मिश्रा ने अपूप गर्ग के खिलाफ रांची जिला न्यायालय और दिल्ली हाईकोर्ट तें जो क्वैशिंग याचिका दायर की है, उसे वापस ले लिया जाये। इसके बाद आरोपियों ने दिनेश मिश्रा से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। वहीं सात दिन में रकम नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने और रेस्टोरेंट में आग लगाने की धमकी दी। दिनेश मिश्रा के अनुसार घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।
समझौते के लिए बुलाकर मारपीट करने का आरोप
इधर, पंडरा निवासी रवि प्रकाश जायसवाल ने भी दिनेश मिश्रा और अरविंद मिश्रा पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों ने समझौते के लिए उन्हें केएफसी के पास स्थित अपनी दुकान में बुलाया था। वहां पहुंचने पर दोनों ने दर्ज केस में समझौता करने का दवाब बनाया। रवि प्रकाश के अनुसार विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि इसी दौरान उनकी सोने की चेन और पॉकेट से 13 हजार रुपए निकाल लिये गसे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एक करोड़ रुपये के लेन-देन का तकादा किया, तो आरोपियों ने पैसे भूल जाने की बात कहते हुउ जान से मारने की धमकी दी।

See also  अस्पताल में न डॉक्टर और न ही एंबुलेंस, बीमार पिता की इलाज के अभाव में मौत के बाद शव को बाइक पर बैठाकर ले गया बेटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now