झारखंड निकाय चुनाव: मतदान सम्पन्न कराने के लिए पदाधिकारी व कर्मी हुए रवाना,लोहरदगा DC ने कहा- दवाब और प्रभाव के बिना करें काम

झारखंड निकाय चुनाव: मतदान सम्पन्न कराने के लिए पदाधिकारी व कर्मी हुए रवाना,लोहरदगा DC ने कहा दवाब और प्रभाव के बिना करें काम

लोहरदगाः निकाय चुनाव में मतदान संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित चार-चार मतदान पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी के काम और जिम्मेदारी तय कर दिए हैं। आप जैसे ही बूथ के अंदर प्रवेश करेंगे, वहां प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में तैनात कर्मी ‘मतदाता सूची की चिह्नित प्रति’ का प्रभारी होगा जो मतदाताओं की पहचान के लिए उत्तरदायी होगा।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.32 PM

गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे
लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में मतदान कराने के लिए रविवार को समाहरणालय परिसर से मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुईं। मतदान 46 मतदान केंद्रों में होगा। रविवार को सभी 46 मतदान दल रवाना हुए।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि सभी मतदान दल राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। निर्वाचन कार्य के दौरान कोई भी पदाधिकारी ना किसी तरह के दबाव में आएंगे, ना प्रभावित होंगे। आप सभी को आपस में समन्वय बना कर निर्वाचन कार्य करना है और त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराना है। आप सभी को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.36 PMWhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.34 PM

रांची में नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारी की सदिग्ध परिस्थति में मौत, मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में खड़ी गाड़ी के अंदर मिला शव
सेक्टर पुलिस पदाधिकारी हमेशा साथ रहें
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मतदान केंद्र पहुंचने से लेकर मतदान प्रक्रिया व मतदान के बाद सील किये हुए मतपेटिका स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करने तक सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। आप सभी आपसी समन्वय बनाकर चलें और निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराएं।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.35 PM
कुल मतदाता 43070
इस निर्वाचन में कुल 43070 हैं जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 21027 और महिला मतदाताओं की संख्या 22043 है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। NOTA का विकल्प नहीं रहेगा।आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सामान्य प्रेक्षक मो० मुस्तकीम, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सेक्टर दंडाधिकारी, सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.33 PMWhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.31 PMWhatsApp Image 2026 02 22 at 5.49.29 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now