गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे

देवघर : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति सह अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को बाबा मंदिर पहुंचकर भोले बाबा की पूजा अर्चना की। बाबा मंदिर पहुंचने पर उन्हें पहले प्रशासनिक भवन ले जाया गया। वहां उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत संकल्प किया। वहां उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दानी नरौने व उनके सहयोगियों के द्वारा संकल्प कराया गया। उसके बाद उन्हें पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाबा भोले की पूजा करने के लिए ग्रभगृह ले जाया गया। वहां उन्होंने बाबा भोले की विधिवत पूजा अर्चना की। वे करीब सात मिनट तक बाबा के गर्भगृह में रहे।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 12.19.36 PM

बाबा भोले की पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से उनकी दिली इच्छा थी कि बाबाधाम में आकर बाबा भोले का दर्शन करें। आज बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेककर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है। वे मन की शांति प्राप्त करने के लिए ही यहां आए हैं। बाबा भोले से प्रार्थना है कि झारखंड के साथ-साथ पूरे भारत को सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद दें। उनके मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें जिला खेल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा बाबा भोले का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही उनके निजी अंगरक्षक भी चल रहे थे। वे निजी विमान से देवघर एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से सीधे पूजा करने के लिए बाबा मंदिर पहुंचे। जानकारी हो कि वे देवघर से बिहार के पिरपैंती में लगाए जा रहे अडानी ग्रुप के पावर प्लांट प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए।

See also  BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन का घर भी हरा से हो गया भगवा

 

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नगर निकाय चुनाव की अवधि खत्म होने के बाद होटल में कर रहे थे बैठक
मंदिर से गौतम अडानी गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे के घर पहुंचे। वहां गौतम अडानी की सांसद से शिष्टाचार मुलाकात हुई।मुलाकात के दौरान डॉ. निशिकांत दुबे ने गौतम अदाणी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिससे माहौल और भी सौहार्दपूर्ण हो गया।चर्चा का मुख्य केंद्र झारखंड और बिहार में अदाणी ग्रुप की ऊर्जा परियोजनाएं, क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और भविष्य के निवेश अवसर रहे।डॉ. दुबे ने गोड्डा में संचालित 1600 मेगावाट (2 x 800 MW) थर्मल पावर प्लांट की सफलता की सराहना की, जो फिलहाल बांग्लादेश को बिजली सप्लाई कर रहा है और जल्द ही भारतीय ग्रिड से जुड़ने वाला है।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 12.19.39 PM

धनबाद के बारनी घाट के भीतर कोयला का अवैध खनन, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरयू राय ने विधानसभा में उठाया मामला

निशिकांत दुबे हमारे परम मित्र: अदाणी

उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। इस दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि निशिकांत दुबे उनके परम मित्र हैं।उनके प्रोत्साहन से ही उन्होंने गोड्डा में पावर प्रोजेक्ट लगाया है। उनका सहयोग गोड्डा पावर प्रोजेक्ट व ग्रुप के लिए हमेशा सकारात्मक रहा है।उनके मार्गदर्शन में झारखंड में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने सिमेंट प्लान के लिए कहा है और वे उस दिशा में भी काम कर रहे हैं। सांसद उसने जो कह रहे हैं वे उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बाबाधाम पहुंचे हैं। वहीं सांसद डा. निशिकांत दुबे ने कहा कि वे गौतम अदाणी के शुक्रगुजार हैं कि उनके आग्रह पर उन्होंने यहां निवेश किया।झारखंड बनने के बाद यहां का सबसे बड़ा उद्योग गोड्डा में लगाया गया। इसे बहुत ही कम समय में पूरा किया गया। इस कारण लोगों को रोजगार मिला है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now