लोहरदगा में गांधीगिरी से दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश, हेलमेट पहनने वाले का गुलाब से स्वागत, नियम तोड़ने वालों को पहचाई माला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

लोहरदगा में गांधीगिरी से दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश, हेलमेट पहनने वाले का गुलाब से स्वागत, नियम तोड़ने वालों को पहचाई माला

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को लोहरदगा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखा और संदेशपरक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी गिरी के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चला रहे चालकों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया, जबकि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को प्रतीकात्मक रूप से फूलों की माला पहनाकर भविष्य में नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

1 1

रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

जागरूकता कार्यक्रम शहरी क्षेत्र के बरवाटोली चौक, बीएस कॉलेज के समीप तथा समाहरणालय चौक पर चलाया गया। इस अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता, सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। डीटीओ जया शंखी मुर्मू ने कहा कि हेलमेट न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है। जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अमरेश्वर गिरी, रोड इंजीनियरिंग एनालिटिक्स कृष्ण कुमार गुप्ता तथा ट्रैफिक इंचार्ज गैलन रजवार एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

See also  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने किया लोहरदगा का दौरा, समीक्षा बैठक में दिये कई आवश्यक निर्देश

2 1

ससुराल के बगान में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

डीटीओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से अपनाएं और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ इस तरह के सकारात्मक और मानवीय प्रयासों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे जागरूकता अभियान जिले के अन्य स्थानों पर भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

3 14 15 16 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now