- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ससुराल के बगान में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

ससुराल के बगान में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

गुमलाः जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ससुर के बागान में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जशपुर जिले के पैकु निवासी विजय कुजूर के रुप में हुई है। वह पिछले पांच वर्षों से अपने ससुराल हर्रा गांव में ही रह रहा था। परिजनों के अनुसार विजय बुधवार दोपहर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की शाम ससुर जूलियस तिग्गा ने अपने बागान में पुटकल के पेड़ पर विजय का शव फंदे से झूलता देखा तो हड़कंप मच गया।

पलामू में पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, 9 साल से दे रहा था चकमा, UPSC परीक्षा पास नहीं करने पर बना फेक ऑफिसर

इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को दी गई। जशपुर से मृतक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विजय की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और शराब सेवन के बाद उसकी हालत और बिगड़ जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि विजय पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उसका पारिवारिक जीवन भी संघर्षपूर्ण रहा है। उसकी पत्नी सेलिना तिग्गा दो पुत्रों के साथ कई वर्षों से रोज़गार के सिलसिले में कोलकाता में रहती हैं, जबकि विजय ससुराल वालों के साथ हर्रा गांव में ही रहता था। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह एसआई राजेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

See also  झारखंड के गुमला में शादी समारोह से लौटते समय युवती से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गए आरोपी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now