रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

रांची : जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र के हफुआ मुस्लिम टोला निवासी आमिर अंसारी के पुत्र समीर अंसारी, रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बरवाटोली निवासी महादेव टुडू के पुत्र साहिल टुडू, रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बरवाटोली मनोज मुर्मू के पुत्र राम मुर्मू एवं हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत पचंडा गांव निवासी देवराम मांझी के पुत्र नरेश मरांडी शामिल है। इन अपराधियों के पास से हथियार, गोली, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया गया है।

रांची पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3.7 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

मामला बुढ़मू थाना कांड संख्या 82/25 से जुड़ा है, जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा पियूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को सरई दाह करम बोहा नदी के पास रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के चाचा मो एकराम, ग्राम हफुवा, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ द्वारा बुढ़मू थाना में आवेदन दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार अनुसंधान कर रही थी। इसी क्रम में 2 जनवरी को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अपराध कर्मी छापर बरवाटोली गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर छापामारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को गिरफ्तार किया गया।

See also  अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के बबलू खान से ED ऑफिस में हो रही है पूछताछ

रांची में घर से निकले नाबालिग भाई बहन लापता, दो दिनों से खोज रही है पुलिस

पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। समीर अंसारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि करीब छह माह पहले उसने मृतक पियूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये की लगातार मांग और दबाव के कारण उसने अपने साथियों साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शामिल राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नरेश मरांडी के घर से हत्या में प्रयुक्त एक मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा और नौ जिंदा गोली बरामद की गई। नरेश मरांडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है।

See also  Jharkhand Weather Alert:आज पूरे राज्य में आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now