जंगली हाथियों ने युवक को कुचलकर मार डाला, लोहरदगा के चाल्हो में हुई घटना से लोगों में दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2025

जंगली हाथियों ने युवक को कुचलकर मार डाला, लोहरदगा के चाल्हो में हुई घटना से लोगों में दहशत

लोहरदगाः जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गोपालगंज पतरा में जंगली हाथियों के आतंक से एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान नायाटोली गांव निवासी याकूफ अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी (23) के रूप में हुई है।

लातेहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। इरफान चाल्हो की ओर से घर लौट रहा था, तभी जंगल में मौजूद हाथियों के झुंड से एक हाथी बिछड़कर उसके पास पहुंच गया। हाथी को देखकर युवक जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन हाथी ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और कुचल डाला। जिसके बाद स्वजन आनन-फानन में इरफान को इलाज के लिए कुडू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथियों का झुंड गोपालगंज जंगल में डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से हाथियों को खदेड़ने की मांग कर रहे हैं ताकि आगे किसी बड़ी घटना को टाला जा सके।

See also  यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now