गुमला में छठी क्लास की छात्रा से गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

गुमला में छठी क्लास की छात्रा से गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

गुमलाः जिले पालकोट इलाके में छठी कक्षा की 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गुरुवार की शाम घर से लापता हुई छात्रा रात में घर के बाहर गंभीर और बेसुध हालत में मिली। परिजनों ने चार-पांच युवकों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। छात्रा के शरीर पर चोट के गंभीर निशान भी मिले। छात्रा को सांस लेने में तकलीफ के बाद इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब पांच बजे नाबालिग अचानक लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए थे। रात करीब सात बजे कुछ युवक उसे घर के समीप छोड़कर चले गए। उस समय नाबालिग की हालत बेहद खराब थी और उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी थे।बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान बताते है कि दुष्कर्म के विरोध के दौरान उसके साथ मारपीट की गई।

See also  रांची के ओरमांझी से लापता कन्हैया 61 दिनों बाद कोडरमा से बरामद, अंश-अंशिका के बाद पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी

इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पहले उसे कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सिमडेगा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया और वहां फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now