हेमंत सोरेन से गलती तो नहीं हुई पैसे मांगने में, 1.36 लाख करोड़ के बकाया मामले में नया टिविस्ट!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2024

hemant letter to pm modi

हेमंत सरकार केंद्र पर 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया होने का दावा करती रही है, लेकिन जब से केंद्रीय मंत्री के द्वारा झारखंड का बकाया होने से इनकार किया है, तबसे यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। झारखंड के अफसरों को इस बात का एहसास हुआ है कि तकनीकी रूप से केंद्रीय मंत्री का जवाब सही है।

इस से कोई इन्कार नहीं कर सकता है कि बकाया केंद्र सरकार पर नहीं होकर भारत सरकार के उपक्रमों पर है। खासकर कोल कंपनियों पर बकाया है और राज्य सरकार केंद्र से इस निमित्त शीघ्र ही पत्राचार करेगी। पत्राचार केंद्रीय कोयला मंत्री और प्रधानमंत्री से ही किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारी कर ली गई है।

झारखंड की महिलाओं को जल्द मिलेंगे मंइयां सम्मान योजना के पैसे, पैसे की मिल गई मंजूरी

पप्पू यादव के सवाल के बाद क्लियर हुआ मामला

पिछले दिनों सदन में सांसद पप्पू यादव ने झारखंड का केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया होने का मुद्दा उठाया था। जवाब में मंत्री ने पूरी तरह से बकाया की बात से इनकार कर दिया था। तकनीकी रूप से केंद्रीय मंत्री का पक्ष सही था, क्योंकि झारखंड सरकार का केंद्र पर कोई बकाया नहीं है। बकाया केंद्रीय उपक्रमों यथा बीसीसीएल, सीसीएल आदि कंपनियों और उनसे जुड़ी पीएसयू पर है।

See also  Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला

इन कंपनियों को राज्य सरकार ने पूर्व में जमीन मुहैया कराई है और उन्हें इसके एवज में मुआवजा का भुगतान करना है। पूर्व में इन कंपनियों ने राज्य सरकार को कुछ राशि देने का वादा भी किया था, लेकिन अभी कुछ मामलों में विवाद चल रहा है। कंपनियों का अलग पक्ष है।

RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर रेड, हथियार, नोट गिनने की मशीन और कैश से हड़कंप

एक-दो मामले में कंपनी भुगतान के लिए तैयार है, लेकिन अभी कुछ विवादों का निपटारा कोर्ट से भी होना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, तमाम बातों के बावजूद मुख्यमंत्री के स्तर से एक बार फिर पत्राचार की तैयारी की जा रही है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी मंत्रियों के सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाएंगे।

किस मद में कितना बकाया?

1- धुले हुए कोयले पर रॉयल्टी बकाया 2900 करोड़ रुपये
2- कॉमन काउज केस के फैसले के आधार पर बकाया 32000 करोड़ रुपये
3- राज्य सरकार की जमीन अधिग्रहण के एवज में बकाया 1,01,142 करोड़ रुपये
4- कुल बकाया 1,36,042 करोड़ रुपये

See also  बिहार के सिवान में दिनदहाड़े पति-पत्नी की हत्या, बेटी को चाकू मारकर किया घायल

सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर-गांजा मांगा, डिमांड सुनकर दूल्हा आवाक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now