सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर-गांजा मांगा, डिमांड सुनकर दूल्हा आवाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2024

dulhan-first-night

डेस्कः  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां सुहागरात पर एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाना जा पहुंचा। पुलिस अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है। दुल्हन लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है।

मामला पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है। दूल्हे ने अपने परिवार को बताया कि दुल्हन की डिमांड मुंह दिखाई में बीयर तक ही नहीं रही, पत्नी ने कहा कि बीयर लाते हुए गांजा भी लेते आना। इसके बाद डिमांड बढ़ती गई और उसने बकरे का मांस भी लाने के लिए कहा। यह सब सुनकर पति हैरान रह गया।

OMG…किस लेने से मौत के करीब पहुंची युवती; हैरान कर देगी ये अनोखी कहानी

See also  सियार से भिड़ गई बहन, छह साल के मासूम को जबड़े से खींच लाई

घटना को लेकर पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, लेकिन दूल्हे पक्ष ने बिना देरी किए मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। जहां दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है, इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। वहीं पति ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है।

जब मामला पुलिस थाने पहुंच तो पति ये भी आरोप लगाया कि दुल्हन लड़की नहीं है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, दोनों ही पक्ष में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति और रिश्तेदारों को बुलाकर मामला निपटने की बात कह कर घर लौट गए।

See also  दिल्ली के सरस मेले में झारखंड की महिलाओं का धमाल, राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा पुरस्कार

लव-सेक्स और धोखाः फराज के फरेब में जिंदा जल गई करोड़पति लड़की, जाने पूरी कहानी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now