Maiyan Samman Yojana: मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उनके खाते में 2500 रुपये की किस्त जाने वाली है। इसको लेकर सरकार ने पैसों का इंतजाम कर लिया है। अब जल्द ही महिलाओं के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उसके बाद वित्त विभाग ने एक पत्र भी जारी कर दिया है। महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने स्वीकृत आदेश निकालने के लिए विभागीय मंत्री को फाइल भेजी है। विभागीय मंत्री वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं।
जमशेदपुर में अपराधी को गोलियों से भून डाला; छलनी हो गया शरीर
ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना के पैसे आने लगेंगे। सीएम के आदेश के बाद राज्य मंइयां योजना की करीब 55 लाख लाभुकों को इस योजना के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। लाभुकों को पैसे देने के लिए नोडल विभाग (महिला बाल विकास) ने मुख्यमंत्री से तिथि की भी मांग की है। सूत्रों के मुताबिक क्रिसमस के पहले लाभुकों के बीच पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
बता दें कि विस चुनाव के बाद हेमंत सरकार ने विस का सत्र आहूत किया था। सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 11 हजार 697 करोड़ 45 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया था। बजट में सबसे अधिक महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को राशि आवंटित की गई। यह राशि 6 हजार 390 करोड़ 55 लाख रुपए की है।
इसके अलावा ऊर्जा विभाग को 2 हजार 577 करोड़ 92 लाख, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन (गृह विभाग) को 445 करोड़ 96 लाख, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (सेकेंडरी शिक्षा विभाग) को 301 करोड़ 89 लाख, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक एवं व्यस्क शिक्षा प्रभाग) को 272 करोड़ 80 लाख, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता विभाग) को 250 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 194 करोड़ 28 लाख, पथ निर्माण विभाग को 170 करोड़ 15 लाख, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 166 करोड़ 40 लाख समेत अन्य विभागों को की राशि आवंटित की गई है। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को 144 करोड़ 43 लाख रुपए आवंटित की गई है।
सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर-गांजा मांगा, डिमांड सुनकर दूल्हा आवाक