सीतामढ़ी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पुपरी में नगर परिषद के JE 1.45 लाख रिश्वत लेते हुआ अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

सीतामढ़ी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पुपरी में नगर परिषद के JE 1.45 लाख रिश्वत लेते हुआ अरेस्ट

डेस्कः बिहार के सीतामढ़ी जिले में निगरानी की टीम ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ने पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) विजय कुमार शर्मा को भारी भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी की इस अचानक हुई कार्रवाई से नगर परिषद कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंपमच गया है।आरोप है कि सड़क और नाला निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।
1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा
मिली जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर विजय कुमार शर्मा ने एक विभागीय मामले में अनुचित सुविधा देने के बदले एक लाख पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।पीड़ित की शिकायत पर निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने पुपरी नगर परिषद कार्यालय में जेई को केमिकल लगे नोटों की गड्डी सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी की विशेष टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा।
रिश्वत के सिंडिकेट की चर्चा जोरों पर
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर लंबे समय से अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध उगाही में संलिप्त थे। निगरानी टीम के हत्थे चढ़ने के बाद कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों में यह बात आम है कि रिश्वत के इस खेल का पैसा सिर्फ जेई तक सीमित नहीं रहता था, बल्कि इसका एक बड़ा हिस्सा नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मियों के सिंडिकेट में वितरित होता था।
मामले की जांच में जुटी निगरानी टीम
निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी की टीम गिरफ्तार जेई को अपने साथ पटना ले गई है, जहां विशेष अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा।

See also  लोहरदगा में भारी बारिश!, निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now