झारखंड BJP को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 2 सांसदों के नाम सबसे आगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2025

jharkhand_bjp_president

झारखंड भाजपा में सांगठनिक चुनाव के बाद अप्रैल मध्य तक नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। राज्य के भाजपा नेताओं के अनुसार सांगठनिक चुनाव में देरी हो जाने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पहले हो जाएगा। ऐसे में झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में दो सांसदों के नाम सबसे आगे चल रह रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी ओबीसी या सामान्य समाज से आने वाले नेता को दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों पहले ही झारखंड में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी को नया अध्यक्ष चुना था।

बाल पकड़कर खींचा, चलाया थप्पड़, चलती ट्रेन में महिलाओं मचाया तांडव; VIDEO वायरल

सांसद मनीष जायसवाल और आदित्य साहू रेस में आगे

राज्य में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दी है। आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद तय है कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी समान्य या ओबीसी समाज से आने वाले नेता को मिलेगी। वर्तमान में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और पार्टी के महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे है।

See also  यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहे थे पिता, तभी मिली विंग कमांडर बेटे के मौत की खबर

भाजपा के संविधान के मुताबिक, कम से कम 12 सांगठनिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लंबित है। केरल भाजपा ने भी पूर्व मंत्री राजीव चंद्रशेखर को अध्यक्ष चुना है। एक दो अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद तत्काल ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

वहीं, भाजपा कुछ नए चेहरों को भी राज्य का दायित्व सौंप सकती है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अर्जुन मुंडा को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल किया जा सकता है। ओडिशा के राज्यपाल बनाए जाने के पहले रघुवर दास भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय कमेटी में ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

स्टाफ के प्यार के चक्कर में अपराधी बना अस्पताल मालिक, बिहार के डा. सुरभि मर्डर में सनसनीखेज खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now