बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले, पटना को मिला नया DDC

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

Bihar में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए,सीवान DM रहे विवेक मैत्रेय को नहीं मिली पोस्टिंग

पटनाः बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद ताबड़तोड़ तबादले हो रहे है। शुक्रवार को सचिव स्तर के कई आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इसकी अध‍िसूचना जारी की है। तबादले की सूची में डीडीसी, कमिश्‍नर से लेकर अपर मुख्‍य सचिव स्‍तर तक के पदाधिकारी शामिल हैं।
कोसी आयुक्‍त बनाए गए पीएचईडी के प्रधान सचिव
गन्‍ना उद्योग व‍िभाग के अपर मुख्‍य सचिव के सेंथ‍िल कमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्‍याण व‍िभाग में इसी पद पर भेजा गया है। वे पिछड़ा वर्ग एवं अत‍िपिछड़ा वर्ग कल्‍याण व‍िभाग के एसीएस की जिम्‍मेदारी संभालते रहेंगे। इस आलोक में एचआर श्रीनिवास अत‍िरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त हो जाएंगे।
मुंगेर प्रमंडल के आयुक्‍त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर आयुक्‍त का अति‍रिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। कोसी प्रमंडल के आयुक्‍त राजेश कुमार को पीएचईडी व‍िभाग में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभ‍ियंत्रण विभाग (PHED) के सचिव पंकज कुमार पाल पथ निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। पूर्व में ये इस विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार में थे।

See also  फेसबुक पर हुआ महिला से संपर्क, फिर ऐसा कौन सा प्लान सुझाया कि गवां बैठे 9.5 लाख रुपये

NewsDeatilse116a1500de347668b2dca8cdd9dc3ad251
अभय कुमार सिंह को आईटी विभाग की जिम्‍मेदारी
खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह अब सूचना प्रावैधि‍की विभाग के सचिव की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। वे बेल्‍ट्रॉन के प्रबंध निदेशक के अत‍िरिक्‍त प्रभार में बने रहेंगे। सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह अगले आदेश तक गन्‍ना उद्योग विभाग के सचिव के अत‍िरिक्‍त प्रभार में रहेंगे। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्‍याण वि‍भाग के सचिव दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। निर्वाचन विभाग के सचिव सह मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज‍ियाल शि‍क्षा विभाग के संपूर्ण प्रभार तथा खेल विभाग के सचिव के अतिरि‍क्‍त प्रभार में रहेंगे।

NewsDeatils664774d0954d47abac63a410292e4b35252
इस आलोक में बी राजेंदर श‍िक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त हो जाएंगे। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्‍त अवनीश कुमार सिंह का भी तबादला किया गया है। उन्‍हें खान एवं भूतत्‍व विभाग का सचिव सह खान आयुक्‍त बनाया गया है। वे बिहार राज्‍य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे। इस आलोक में दि‍वेश सेहरा को खान विभाग के सभी अतिरिक्‍त प्रभारों से मुक्‍त कर दिया गया है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्‍त हिमांशु कुमार राय अगले आदेश तक कोसी आयुक्‍त के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे।

See also  JPSC-JSSC मेधा घोटाला : कोर्ट ने सुधारी टाइपिंग की गलती, अभय तिवारी के पिता को लेकर स्थिति साफ

NewsDeatilsc9a909e7fa48491d8ac5c2cbf9e374a6253
पटना के डीडीसी होंगे शुभम कुमार
जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी श‍िक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे जीविका के सीईओ बने रहेंगे। इस आलोक में पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शि‍क्षा विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त कर दिया गया है।

NewsDeatilsa078f84df01c4e269f621aca4ab5f82f254
पूर्णिया डीएम अंशुल कमार को वहां के आयुक्‍त का अत‍िरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पटना डीडीसी श्रीकांत कुण्‍डलीक खांडेकर को मुख्‍यमंत्री सचिवालय में संयुक्‍त सचिव बनाया गया है। भोजपुर डीडीसी गुंजन सिंह भी मुख्‍यमंत्री सचिवालय में संयुक्‍त सचिव के पद पर पदस्‍थापित की गई हें। नालंदा डीडीसी शुभम कुमार को पटना के उपविकास आयुक्‍त पद पर भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now