Jharkhand Treasury Scam: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी, CBI जांच कराने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

Jharkhand Treasury Scam: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी, CBI जांच कराने की मांग

रांचीः पुलिसकर्मियों के वेतन के नाम पर ट्रेजरी से हुई फर्जी निकासी के मामले में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर लिया है, दूसरी ओर इस मामले को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। महालेखाकार की जांच के दौरान 33 में से 14 कोषागारों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़े जाने की बात की गई थी। अब इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने इस पूरे घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।मरांडी सीबीआई जांच की मांग को लेकर इससे पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके है।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि झारखंड ट्रेजरी महाघोटाला सिर्फ वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में फैले संगठित भ्रष्टाचार और सरकारी धन की सुनियोजित लूट का गंभीर उदाहरण है।
अब तक लगभग 14 जिलों में ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामलों की पुष्टि हो चुकी है और विभिन्न कोषागारों से लगभग 130 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की बात सामने आ रही है। इस घोटाले में केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कई वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रभावशाली लोग भी संलिप्त हैं।
उक्त विषय के संदर्भ में आज मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को पत्र लिखकर ट्रेजरी महाघोटाले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया, ताकि सत्य उजागर हो सके और दोषियों को कठोर सजा मिल सके।

See also  Jharkhand के चौथे चरण में 15 करोड़पति मैदान में, जाने कौन है सबसे अमीर प्रत्याशी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now