बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी उग्रवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है ।

मारा गया 5 लाख का इनामी कुवंर मांझी
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया है । इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है वह कुंवर मांझी का गांव है।
एक जवान शहीद

मुठभेड़ के दौरान कोबरा-209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा था इसी दौरान घायल जवान परणेश्वर कोच शहीद हो गए। झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “बोकारो के बिरहोडेरा वन क्षेत्र में आज सुबह करीब 6 बजे हमारे सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने विशिष्ट इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। इस दौरान नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें हमारा एक जवान शहीद हो गया। सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम था, को मार गिराया गया…”
बोकारो ज़िले के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के वीर जवान परणेश्वर कोच के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
उनके अदम्य साहस और शौर्य को शत्-शत् नमन।
शहीद के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 16, 2025
बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा
लुगु पहाड़ी में नक्सलियों से मुठभेड़
यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ के इलाके में हो रही है, जहां इसी साल अप्रैल में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत आठ माओवादी मारे गए थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान घात लगाए माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
!! सर्वोच्च बलिदान !!
बोकारो के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा के जंगल क्षेत्र में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के क्रम में,
सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भा०क०पा० (माओ०) के बीच हुई मुठभेड़ में
209-COBRA, CRPF के CT/GD श्री प्रानेश्वर कोच अपने कर्तव्य का (1/2) pic.twitter.com/ewuuhSHow0
— Jharkhand Police (@JharkhandPolice) July 16, 2025
बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा
भारी बारिश के बीच मुठभेड़
आधे घंटे तक फायरिंग के बाद अब रूक-रूककर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला पुलिस सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी दौरान आमना-सामना हुआ। जंगल को चारों ओर से घेराबंदी कर अन्य नक्सलियों को भी दबोचने में जवान लगे हुए हैं।
झारखंड में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, भूस्खलन से रेल सेवा हुई प्रभावित, रात भर चला राहत कार्य
मालूम हो कि इससे पहले इसी साल 21 अप्रैल को गोमिया के लुगू पहाड़ की तलहटी में महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ललपनिया ओपी इलाके में टीकाहारा पंचायत के चोरगांवा गांव के सोसो टोला समीप जंगलों में पुलिस-नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुआ था। संभवतः झारखंड के इतिहास में पहली बार एक साथ आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया गया जिसमें इनामी नक्सली भी शामिल थे।
बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये




