बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी उग्रवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है ।

Gv9jcdSWgAAHQe7

मारा गया 5 लाख का इनामी कुवंर मांझी

बताया जा रहा है कि  सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया है । इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है वह कुंवर मांझी का गांव है।

एक जवान शहीद

Gv9jdtFXUAEZ02U

मुठभेड़ के दौरान कोबरा-209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा था इसी दौरान घायल जवान परणेश्वर कोच शहीद हो गए। झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “बोकारो के बिरहोडेरा वन क्षेत्र में आज सुबह करीब 6 बजे हमारे सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने विशिष्ट इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। इस दौरान नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें हमारा एक जवान शहीद हो गया। सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम था, को मार गिराया गया…”

See also  अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा

लुगु पहाड़ी में नक्सलियों से मुठभेड़

यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ के इलाके में हो रही है, जहां इसी साल अप्रैल में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत आठ माओवादी मारे गए थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान घात लगाए माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा

See also  झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल उम्मीदवारों की लिस्ट

भारी बारिश के बीच मुठभेड़

आधे घंटे तक फायरिंग के बाद अब रूक-रूककर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर‌ इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला पुलिस सर्च आपरेशन चला रही थी।‌ इसी दौरान आमना-सामना हुआ। जंगल को चारों ओर‌ से घेराबंदी कर‌ अन्य नक्सलियों को भी दबोचने में जवान लगे हुए हैं।

झारखंड में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, भूस्खलन से रेल सेवा हुई प्रभावित, रात भर चला राहत कार्य 

मालूम हो कि इससे पहले इसी साल 21 अप्रैल को गोमिया के लुगू पहाड़ की तलहटी में महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ललपनिया ओपी इलाके में टीकाहारा पंचायत के चोरगांवा गांव के सोसो टोला समीप जंगलों में पुलिस-नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुआ था।‌ संभवतः झारखंड के इतिहास में पहली बार‌ एक साथ आठ नक्सलियों को‌ ढेर कर दिया गया जिसमें इनामी नक्सली भी शामिल थे।

बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये

See also  CCL कर्मी के घर दिन दहाड़े 27 लाख रुपये की चोरी, कॉलोनी के लोगों में आक्रोश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now