झारखंड में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, भूस्खलन से रेल सेवा हुई प्रभावित, रात भर चला राहत कार्य 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

झारखंड में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, भूस्खलन से रेल सेवा हुई प्रभावित, रात भर चला राहत कार्य 

डेस्कः धनबाद मंडल अंतर्गत आने वाले कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल के तत्पर प्रयासों से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बसकटवा-यदुग्राम के बीच भूस्खलन से रेल सेवा प्रभावित हुई। घटनास्थल पर रात भर राहत कार्य चला।

बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित
झुमरी तिलैया पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत आने वाले कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल के तत्पर प्रयासों से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बसकटवा और यदुग्राम स्टेशन के बीच स्थित किलोमीटर संख्या 420/02 पर कल मंगलवार की देर रात भूस्खलन हो गया। इसके बाद से डाउन रेल पथ पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है।

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी
मंगलवार रात 10:40 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सामान्य नियंत्रण कार्यालय धनबाद ने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी राहत शिविर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उनके स्थानों पर वर्दी में मुस्तैद रहने और स्थिर खड़ी कोचिंग रेलगाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा उनके सहयोगी कर्मचारियों के साथ-साथ गझंडी क्षेत्र के सहायक मंडल अभियंता, रेल पथ निरीक्षक, कार्य निरीक्षक, तथा बिजली करण शाखा के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

See also  जमशेदपुर में बाढ़ के पानी में मुखिया के बेटे ने लगाई छलांग, तेज धार में तीन किलोमीटर तक बहता रहा, पेड़ पकड़कर बचाई जान

WhatsApp Image 2025 07 16 at 08.52.11 1752638054127

बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर
घटनास्थल पर पहुंची विद्युत शाखा की टीम ने रात 12:12 बजे से 12:30 बजे तक स्थल का निरीक्षण कर रेल पथ को सुरक्षित चलने योग्य प्रमाणित किया। अप रेल पथ का परिचालन पहले से ही सामान्य था। घटनास्थल पर पहली रेलगाड़ी संख्या 13010 को रात्रि 1 बजे पर डाउन पथ से सुरक्षित रूप से निकाला गया,और प्रातः 3 बजे तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए गये।

झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल
घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा हो रही थी, जिससे राहत कार्य में परेशानियां हुई, परंतु सभी विभागों ने मिलकर रात भर चले अभियान में तत्परता और समर्पण के साथ कार्य किया। रेल प्रशासन ने बताया कि गझंडी के सहायक मंडल अभियंता, पथ निरीक्षक, और उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रहे और निरंतर निगरानी व मार्गदर्शन में कार्य हुआ।

See also  मॉल के पार्किंग में लगी भयंकर आग, भीड़ भाड़ वाले इलाके में आग लगने से मची अफरा तफरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now