बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा

डेस्कः बिहार में एक बार फिर से डायन के आरोप में ग्रामीणों द्वारा प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पूर्णिया में डायन के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद अब बांका में डायन के आरोप में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। बांका के सुजाल कोराम गांव में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले को लेकर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये
गांव के कुछ लोगों ने महिला डायन का आरोप लगाकर लाठी-डंडे, खंती और लोहे की रॉड से हमला किया। बुजुर्ग महिला को तब तक पीटते रहे जब तक की वो बेहोश नहीं हो गई। हमले में महिला के दोनों हाथ और एक पैर टूट गया। सभी ने मिलकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

See also  गया एयरपोर्ट से जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, स्कैनिंग के दौरान CISF ने पकड़ा

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
शोर मचाने पर बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। बीच-बचाव में आई महिला की बहू के साथ भी मारपीट की गई। हल्ला सुनकर सभी आरोपी मौके से भाग निकले।गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव, पिछले तीन हफ्तों में हुई चौथी घटना
डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। स्वजन ने बताया कि इससे पहले भी इन्हीं लोगों ने डायन बताकर घर में घुसकर मारपीट की थी। उस समय धमकी दी थी कि केस करोगे तो जान से मार देंगे। तब भी पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।

झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल
बाद में एसपी और एसडीपीओ को भी आवेदन देकर शिकायत दी गई थी। पुलिस की लापरवाही के कारण दोबारा हमला हुआ है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर रही है।

See also  नालंदा में NIA और ATS की छापेमारी, 10 ठिकानों पर सुबह 4 बजे से रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now