झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली विवेक समेत 8 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

रांचीः नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

झारखंड के बोकारो जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। लुगू पहाड़ की तलहटी में झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर विवेक और 10 लाख के इनामी अरविंद यादव समेत 8 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ हाल के वर्षों में सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, एक बड़े नक्सली दल की मूवमेंट की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

See also  लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, रांची के RSS के प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में 6 ठिकानों पर घंटों चली तलाशी

करीब दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ। अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 10 से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

 हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, विस्फोटक, वायरलेस सेट और नक्सली साहित्य बरामद हुआ है। इससे साफ है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

 1 करोड़ का इनामी गया मारा

इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में शामिल हैं:

  • विवेक: एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली, संगठन के टॉप लीडर में शामिल
  • अरविंद यादव: 10 लाख का इनामी नक्सली, कई बड़े मामलों में वांछित

Naxali-Prayag-

सुरक्षा बल ग्रामीणों को बुलाकर शवों की पहचान कराने का काम कर रहे हैं। बाकी शवों की पहचान प्रक्रिया जारी है।

प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा ,पिता- स्व0 चरकुमुरमू ग्राम-दलुबुढ़ा, धनबाद जिले के टुंडी का रहने वाला है । सीपीआई माओवादी का ये खूंखार नक्सली पिछले कई दशकों से पुलिस के सिरदर्द बना हुआ था । मारे गए दूसरे नक्सली प्रयाग पर एक करोड़, अरविंद यादव पर 25 लाख और साहेब राम मांझी पर 10 लाख का ईनाम था ।

See also  कैंसर से पीड़ित था टाटा स्टील का मैनेजर, पत्नी और 2 बच्चों के साथ कर लिया सुसाइड

कौन है झारखंड का मोस्ट वांटेड प्रयाग मांझी उर्फ विवेक जिस पर है एक करोड़ का इनाम, मुठभेड़ में किस तरह हुआ अंत

बोकारो में नक्सली मुठभेड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि “नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। ऑपरेशन जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।”

GpCy8PJboAEZPVz

बोकारो मुठभेड़ पर झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। हमने चार INSAS और एक SLR समेत हथियार बरामद किए हैं। तीन शीर्ष नक्सली विवेक उर्फ ​​प्रयाग माझी, अरविंद यादव और साहेबराम माझी मारे गए हैं। ऑपरेशन को JJ (झारखंड जगुआर), पुलिस और CRPF ने अंजाम दिया। पहली गोलीबारी सुबह 5.30 बजे हुई। मुठभेड़ 1.5-2 घंटे तक चली… आज हमारे पास राज्य के हर नक्सली का हर विवरण और स्थान है। यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अभी भी हथियारों के साथ घूम रहे हैं। उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए क्योंकि हम हर विवरण और उनके ठिकानों से वाकिफ हैं। अगर वे शांति चाहते हैं और झारखंड की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए…”

See also  लोहरदगाः शहर के लॉज में ही बिताई थी कारोबारी के बेटे ने रात, सुबह लाश मिलने से मची सनसनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now