झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

डेस्कः झारखंड में सरकारी ऑफिस के अंदर अनुशासनहीनता और नशे की लत का एक और मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के अंदर शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देवघर के जल संसाधन विभाग के कार्यालय के अंदर शराब पार्टी चलने का वीडियो सामने आया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की लाइव दैनिक पुष्टि नहीं करता है।

mijnibaar 1

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि जल संसाधन विभाग के ऑफिस के अंदर सरकारी कर्मचारी शराब और सिगरेट की पार्टी कर रहे है। जो शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जल संसाधन विभाग के प्रधान लिपिक राजेंद्र प्रसाद मंडल और अनुसेवक करण सिंह अन्य लोगों के साथ बैठक ऑफिस के अंदर जाम छलकाते नजर आ रहे है। पीले रंग के शर्ट में अनुसेवक और सिगरेट का कश खिंचते लिपिक वीडियो में नजर आ रहे है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात, राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

iffucemesarab

झारखंड में CBI की कार्रवाई, NHAI के दो अधिकारी सहित 5 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
शराब पार्टी के दौरान हुई महंगी बहुत ये शराब, थोड़ी-थोड़ी पिया करों गाना चल रहा है। यानी कि ऑफिस के अंदर बेफिक्र होकर शराब पार्टी कर रहे सरकारी कर्मचारी शराब के गाने पर रील्स बनाते नजर आ रहे है। ये शराब पार्टी भी राज्य के जलसंसाधन मंत्री हफीजुल हसन के जिले देवघर में हो रहा है। हफीजुल हसन भले ही दिल्ली में अपने हर्ट का ऑपेशन कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे है लेकिन उनके विभाग के कर्मचारी पूरे मस्ती के साथ शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे है।

devhahroffcsarabkaadda

झारखंड में विशिष्ट सेवा और वीरता दिखाने वाले पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, राज्यपाल पदक, मुख्यमंत्री पदक और पुलिस पदक की घोषणा
इससे पहले भी राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक सरकारी कर्मचारी का ऑफिस के अंदर सिगरेट पीने का वीडियो सामने आया था। कार्यालय के अंदर खुलेआम सिगरेट पीने का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले के उपायुक्त को सख्त करार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद 6 जुलाई को सरकारी कर्मचारी जगमोहन सोरेन को सस्पेंड कर दिया गया। अब ऑफिस के अनुशासन को भंग करने का ताजा मामला देवघर से सामने आया है। इस मामले पर सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है ये देखना होगा।

See also  बिहार के देह व्यापार को लेकर पुलिस ने की छापेमारी, फौजी होटल में हो रहा था गंदा काम

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now