बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये

डेस्कः बिहार के कैमूर जिला जज अनुराग के गार्ड पर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो बाइक भी बरामद की गई हैं। बहरहाल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल
पीड़ित गार्ड शेषनाथ चौबे ने बताया कि मैं बीती सुबह बक्सर से भभुआ अपनी बाइक से आ रहा था, तभी भभुआ मोहनिया रोड में मंडलाकार जेल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने मुझे टक्कर मार दी। जिससे मैं गिर गया और वो लोग भी गिर गए। इसके बाद दो बाइक सवार 8 लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मैंने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी डराकर भगा दिया।

See also  होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पटना के बख्तियारपुर में बवाल

धनबाद में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज कार जीटी रोड़ पर पलटी
शेषनाथ चौबे ने बताया कि बदमाशों ने मुझसे इलाज के लिए रुपए मांगे। जिससे मैंने कहा कि अस्पताल चलो, लेकिन उन्होंने मुझे बाइक पर जबरन बैठाया और धमकी दी कि चिल्लाओगे तो जान से मार देंगे। वो मुझे सुअरा नदी की तरफ लेकर गए और वहां भी मेरे साथ मारपीट करने लगे, लेकिन मैं अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और हनुमान मंदिर में छिप गया। बदमाश मंदिर में भी पहुंच गए, लेकिन ज्यादा लोगों को देखकर वो वहां से भाग निकले।

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
सेमरिया हनुमान मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति डरा-सहमा हुआ मंदिर में आया और जान बचाने की गुहार लगाते हुए दरवाजा बंद करके छिप गया। वहीं, जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वो सरकारी डिपार्टमेंट का कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मौजूदगी की वजह से बदमाश यहां नहीं पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई।

See also  पश्चिम बंगाल में जगह-जगह हिंसा, कोलकाता-आसनसोल में TMC दफ्तर फूंका

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी
SDPO भभुआ शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ सिविल कोर्ट परिसर में ड्यूटी करने वाले एक पुलिस जवान सुबह मोहनिया से बाइक के जरिए भभुआ आ रहे थे, तभी रास्ते में जेल परिसर के पास कुछ बदमाशों द्वारा लूट की नीयत से बाइक में टक्कर मारी गई और फिर मारपीट करते हुए लूट की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now