रांचीः शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने गुजरात के वडोदरा में छापेमारी कर जगन तुकाराम देसाई को गिरफ्तार किया। देसाई झारखंड में शराब कारोबार में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी मेसर्स मार्सन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया। देसाई को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की अनुमति शनिवार को मिल गयी। एसीबी की टीम उन्हें लेकर रविवार को रांची पहुंच गई है।
जमीन विवाद में फर्जी गैंगरेप का केस कराया, शातिर साली-जाजा ने रची साजिश, भू-माफिया सहित पांच गिरफ्तार
नहीं हुए हाजिरः फर्जी बैंक गारंटी पर मैन पावर सप्लाई करने से जुड़ी दो कंपनियों के खिलाफ एसीबी ने जांच शुरू की थी। क्योंकि दोनों कंपनियों ने मिलकर झारखंड सरकार को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया था। इसमें मार्सन कंपनी के अलावा दूसरी कंपनी विजन का नाम शामिल था। केस की जांच के दौरान एसीबी की टीम ने पहली बार 26 मई 2025 को विजन कंपनी के तीन निदेशकों को नोटिस जारी किया था। जिसमें जगत तुकाराम देसाई, कमल जगत देसाई और शीतल जगत देसाई के नाम शामिल थे, लेकिन तीनों पूछताछ के लिए नहीं आये थे। इसके बाद दूसरी बार फिर से नोटिस जारी किया गया। केस के अनुसंधान के दौरान आरोप से संबंधित तथ्य मिलने पर केस में उन्हें अभियुक्त बनाया गया था। केस की जांच में पाया गया कि काम लेने के लिए कंपनी ने फर्जी बैंक गारंटी जमा की थी। इस तरह से कंपनी द्वारा काम लेकर और शराब बेचने के बाद पैसे जमा नहीं कर सरकार को 25,46,66,313 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया था।



