- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बॉन्डी बीच,10 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2025

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बॉन्डी बीच,10 की मौत की खबर

डेस्कःऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार शाम हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। बोंडी बीच रविवार शाम उस समय दहशत में डूब गया, जब समुद्र तट पर अचानक कई राउंड गोलियां चलने की खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सामूहिक गोलीबारी कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए समुद्र तट से भागते नजर आए। यह घटना यहूदी त्योहार हनुक्का (चानुक्का) के मौके पर हुई, जहां कमोबेश 2000 लोग मौजूद थे।

G8HoaNAXcAkhwpb

कोडीन कफ सिरप मामले में ED की जांच के बीच दूसरी संदिग्ध मौत, रांची के ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार ने दम तोड़ा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा को शाम करीब स्थानीय समयानुसार 6:45 बजे बोंडी बीच पर कई लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली। एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों का इलाज मौके पर ही किया गया, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी राज्य एंबुलेंस अधिकारियों के हवाले से घायलों की पुष्टि की है।सिडनी अटैक में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बचे है।

See also  जुबिन गर्ग की हुई थी हत्या, सिंगापुर में सिंगर की मौत पर हेमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा

वडोदरा से मार्सन कंपनी के निदेशक गिरफ्तार, शराब घोटाले में जगन तुकाराम देसाई को रांची लेकर पहुंची ACB की टीम
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इस घटना पर कहा कि जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस के अनुसार, बोंडी बीच से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल पूरे इलाके में सघन सुरक्षा अभियान जारी है। एक हमलावर की पहचान नवीद अकरम के तौर पर हुई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बोंडी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहें। जो लोग मौके पर मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के कार्यालय ने भी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार बोंडी बीच में सक्रिय सुरक्षा स्थिति से अवगत है और न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now