- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जमीन विवाद में फर्जी गैंगरेप का केस कराया, शातिर साली-जीजा ने रची साजिश, भू-माफिया सहित पांच गिरफ्तार

जमीन विवाद में फर्जी गैंगरेप का केस कराया, शातिर साली-जाजा ने रची साजिश, भू-माफिया सहित पांच गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में तीन दिसंबर को दर्ज कराये गए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ महिला ने जमीन कारोबारी के कहने पर अंजाम दिया था। मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने महिला, जमीन कारोबारी समेत पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो गिरफ्तार
मामले में पांच गिरफ्तार
रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की फर्जी सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला, बलसोखरा निवासी जमीन कारोबारी साबिर खान, मो. नसीम, इम्तियाज आलम और विक्की खान शामिल है। पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किये हैं।पुलिस की पूछताछ में ये पता चला कि आरोपी महिला और नसीम खान के बीच साली-जीजा का रिश्ता है। चान्हो निवासी मुदबिर के साथ जमीन कारोबारी साबिर के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी साबिर ने अपने साथ काम करने वाले नसीम से मिलकर उसे फंसाने की प्लानिंग की, जिसके बाद नसीम ने अपनी साली को 50 हजार रुपए दिए।अपनी जीजा नसीम के कहने पर महिला ने सद्दाम समेत अन्य के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज बेड़ो थाना में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राथमिकी अभियुक्त के परिजनों ने आईजी से मामले की जांच करने का आग्रह किया। जिसके बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले का उद्भेदन किया।

See also  कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार

कोडीन कफ सिरप मामले में ED की जांच के बीच दूसरी संदिग्ध मौत, रांची के ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार ने दम तोड़ा
आरोपी महिला मांग रही थी प्राथमिकी अभियुक्तों से रंगदारी
ग्रामीण एसपी के अनुसार पुलिस की जांच में पता चला कि महिला ने बेड़ो इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की बात बतायी थी। पुलिस की टीम ने जब महिला के बताए हुए घटनास्थल की जांच की तो न तो प्राथमिकी अभियुक्तों को मोबाइल लोकेशन मिला और न ही किसी अन्य तरह का साक्ष्य पाए गये। जिसके बाद पुलिस की टीम महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, कड़ाई से पूछताछ के बाद महिला ने पूरी घटना को खुलासा किया। जांच के क्रम में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी महिला लगातार प्राथमिकी अभियुक्तों से केस उठाने के एवज में मोटी रकम की डिमांड कर रही थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची शहर का औचक निरीक्षण, DC और अधिकारियों के साथ बिना प्रोटोकॉल का लिया जायजा
अक्टूबर में दर्ज करायी थी प्राथमिकी
आरोपी महिला ने बालसोरगा निवासी रागिब अकरम, वकार अहमद, मुद्दबिर परवेज, इजहार आलम और सद्दाम अंसारी के विरूद्ध बेड़ो थाना में अक्टूबर माह में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उसे जबरन अपने साथ बेड़ो इलाके में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
निजी बॉडीगार्ड के जरिये करता था जमीन पर कब्जा
आरोपी जमीन कारोबारी साबिर खान बालसोगरा समेत आसपास इलाके में दबंगई दिखाता था। वह अपने निजी बॉडीगार्ड के जरिए न सिर्फ लोगों को डराता-धमकाता था बल्कि जमीन पर भी कब्जा किया करता था। आरोपी साबिर पहले पर आर्मस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं और वो कई बार आरोपी जेल भी जा चुका है।
मुदबिर ने डीजीपी से की थी शिकायत
पीड़ित मुदबिर व सद्दाम के साथ जमीन को लेकर साबिर खान का विवाद चल रहा था। पीड़ित मुदबिर ने साबिर खान के विरूद्ध कुछ दिन पहले डीजीपी से शिकायत की थी। यह शिकायत थी कि आरोपी साबिर न सिर्फ उनकी जमीन को कब्जा किया है बल्कि बॉडीगार्ड के बल पर वह इलाके में दबंगई भी किया करता है। जिसके बाद ही साबिर खान ने मुदबिर समेत अन्य को फंसाने की पूरी प्लानिंग की थी।

See also  रांची वालों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे तीन और नए फ्लाईओवर; जानिए डिटेल्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now