डेस्कः अक्सर हवाई जहाज में सफर के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो सुर्खियां बटोर लेती हैं। कभी कोई शख्स दूसरे की सीट पर पैर रखकर बैठ जाता है, तो कभी कोई नशे में गाली-गलौच करने लगता है। इतना ही नहीं, कई बार तो लोग बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए खुलेआम प्लेन के अंदर ही रोमांस करने लग जाते हैं।
ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा जा रही जेटब्लू (JetBlue) एयरलाइन की एक उड़ान में हुई, जिसमें एक कपल नाबालिग बच्चों के सामने सरेआम अश्लील हरकत करते हुए नजर आया। बाद में विमान में खुलेआम रोमांटिक संबंध बनाने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वो जेल जाने से भी बच गए।
इस मामले में उन्हें कम से कम 15 साल तक की संभावित जेल की सजा होती, लेकिन इससे राहत मिल गई है, क्योंकि उनके खिलाफ आपराधिक आरोप हटा दिए गए।
यह घटना जुलाई में हुई थी, जब 43 वर्षीय ट्रिस्टा रेली (Trista Reilly) और 42 वर्षीय ड्रू अर्नोल्ड (Drew Arnold) नामक कपल ने उड़ान के बीच में अश्लील हरकतें शुरू कर दी थीं।
आरोप है कि इस घटना को दो डरे हुए बच्चों, उनकी मां और एक फ्लाइट अटेंडेंट ने देखा। ऐसे में उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट पुलिस को दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, एक महिला यात्री ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी, जब न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान उन्होंने रेली को अपने पुरुष साथी की गोद में अश्लील हरकत करते हुए देखा।
लालू के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र बुरे फंसे, दारोगा को धमकी देना महंगा पड़ा; प्राथमिकी दर्ज
महिला यात्री ने पुलिस को बताया, “उन्होंने देखा कि मेरे दोनों बच्चे उन्हें देख रहे थे, लेकिन उन्होंने यह हरकत नहीं रोकी। उसके बाद वह उन पर लेटी हुई थी जैसे कि वह ओरल सेक्स कर रही हो।” कोर्ट दस्तावेजों से पता चलता है कि 19 जुलाई को सुबह करीब 10.28 बजे, दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला ने एक फ्लाइट अटेंडेंट से संपर्क किया और दावा किया कि उन्होंने दो यात्रियों को उनकी सीटों पर अश्लील हरकतें करते हुए देखा है।
फ्लाइट अटेंडेंट ने खुद उस सीटिंग एरिया में जाकर गंदी हरकत को देखा। ऐसे में फ्लाइट के सारसोटा में उतरते ही रेली और अर्नोल्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कनेक्टिकट के डैनबरी में रहने वाले इस कपल को काउंटी जेल भेज दिया गया और फिर बिना जमानत के रिहा कर दिया गया। चूंकि रेली और अर्नोल्ड दोनों 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, इसलिए नाबालिगों की उपस्थिति में उनके कथित अश्लील हरकत के अपराध को सेकेंड-डिग्री अपराध के रूप में वर्गीकृत किया गया था। लेकिन बाद में जो हुआ, वो और ज्यादा हैरान करने वाला था।
DGP अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार, तदाशा मिश्रा नई प्रभारी डीजीपी
अगर ये कपल दोषी पाए जाते, तो उन्हें 15 साल तक की जेल, 15 साल तक की सेक्स अपराधी प्रोबेशन, लगभग साढ़े आठ लाख रुपए तक का जुर्माना और लाइफटाइम रजिस्टर्ड सेक्स क्रिमिनल की सजा हो सकती थी। हालांकि, कोर्ट दस्तावेजों में कोई कारण बताए बिना 30 अक्टूबर को उनके खिलाफ आपराधिक आरोप हटा दिए गए।
लेकिन इस बीच कपल को ‘माइल हाई क्लब’ में शामिल होने के कारण जेटब्लू एयरलाइन से उड़ने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “यह व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जेटब्लू इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। हमें जैसे ही रिपोर्ट मिले, हमारे क्रू सदस्यों ने तुरंत कार्रवाई की और ये कस्टमर अब जेटब्लू के साथ उड़ान भरने के योग्य नहीं है।”
चंपाई सोरेन के PA का घर बलपूर्वक कराया गया खाली, हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई




