चंपाई सोरेन के PA का घर बलपूर्वक कराया गया खाली, हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तीन पर आरोप गठित, 1993 विस्फोट मामले में ट्रायल शुरू

रांचीः राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन के निजी सहायक का सरकारी आवास गुरुवार को प्रशासन ने बलपूर्वक खाली कराया। यह कार्रवाई कांके रोड स्थित सीएम सचिवालय के सामने वाली गली में की गई।

रांची के पूर्व डीसी राय महिमापत रे के खिलाफ PE दर्ज, ACB ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक यह आवास भवन निर्माण विभाग से संबंधित था और इसे किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित किया जा चुका था। पूर्व मुख्यमंत्री के पीए लंबे समय से इस सरकारी आवास में रह रहे थे और इसे खाली नहीं कर रहे थे, जिसके कारण नए आवंटिती को परेशानी हो रही थी।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शराब और GST घोटाले के आरोपी कर रहे थे डांस पार्टी, वीडियो हुआ वायरल तो जेलर-जमादार हुए सस्पेंड
इस आवास को खाली कराने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा पहले रोक लगाई गई थी। यह रोक गुरुवार को हटा दी गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। हाईकोर्ट से रोक हटते ही रांची जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल की उपस्थिति में आवास को खाली कराया गया।

See also  पहलगाव हमले के बाद बारामूला में घुसपैठ की कोशिश सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी को मार गिराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now