लालू के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र बुरे फंसे, दारोगा को धमकी देना महंगा पड़ा; प्राथमिकी दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2025

Lalu's candidate Bhai Virendra got into trouble, threatening the inspector proved costly; FIR registered

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के पहल चरण के मतदान के दौरान राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र को एक पुलिस अफसर से भिड़ना महंगा पड़ा। मनेर विधानसभा के महिनावां हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर एक वृद्ध महिला की मदद कर रहे पुलिस अधिकारी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र के खिलाफ मनेर थाना में केस दर्ज कर लिया है। उनपर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को जला देने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारी भरत तिवारी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। उनपर बीएनएस लोक प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा लगाई गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को मनेर के महिनावां स्थित हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 79, 80 एवं 81 पर मतदान चल रहा था। इसी दौरान वहां वृद्ध महिला वोट डालने पहुंचीं और पर्ची दिखाकर बूथ संख्या की जानकारी लेने लगीं। वहां प्रतिनियुक्त सहायक पुलिस अवर निरीक्षक भरत तिवारी महिला की मदद कर रहे थे। इसी बीच राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र वहां पहुंचे।

See also  'कुछ लोग साहिबगंज में चला रहे समानांत सरकार', ऐसा क्या हुआ कि भड़का झारखंड हाई कोर्ट

DGP अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार, तदाशा मिश्रा नई प्रभारी डीजीपी

महिला की मदद करने पर वह पुलिस पदाधिकारी से उलझ गए और उन्हें जला देने की धमकी दी। एक दल विशेष के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। जनप्रतिनिधि का यह आचरण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। इस संबंध में भरत तिवारी की लिखित आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज है।

मनेर के जमुनीपुर में मतदान केंद्र संख्या 95 पर पार्टी विशेष गमछा को लेकर पोलिंग एजेंट पंकज कुमार, पिता प्रमोद कुमार का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मनेर थाने में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की शिकायत की है।

बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकडंगा गांव के पास मतदान के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद लोग सड़क पर आ गये। हालांकि पुलिस ने समझा कर शांत कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मतदान करने जा रहे लोगों के साथ बदसलूकी की। वहीं, अथमलगोला के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने अशांति फैलाने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

See also  हाथ नहीं पैर से चला रहे थे थार; हरियाणा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

चंपाई सोरेन के PA का घर बलपूर्वक कराया गया खाली, हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now