पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चित्रा त्रिपाठी और नेहा राठौर आमने-सामने, सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ गई दोनों 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चित्रा त्रिपाठी और नेहा राठौर आमने-सामने, सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ गई दोनों 

डेस्कः भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर पिछले कुछ दिनों से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई वीडियो डाल रही है। नेहा राठौर के कई वीडियो पाकिस्तानी मीडिया में भी खूब वायरल हो रहे है। इसी बीच पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने भी सोशल मीडिया पर नेहा राठौर को घेरा, इसके बाद दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया में पोस्ट कर लगातार घेर रहे है।

होटल में खुलेआम हो रही थी रेव पार्टी, नशे में धुत होकर गंदा काम करते 50 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
नेहा राठौर ने 24 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होने लिखा कि देश में आतंकी हमला हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में रैली कर रहे है क्योंकि वहां चुनाव है, 2019 में पुलवामा हमले के शहीदों के नाम पर वोट मांगा गया था, अब पहलगाव के पर्यटकों की बारी है। नेहा राठौर के इस वीडियो को टूल बनाकर पाकिस्तान में इसे खूब वायरल किया जा रहा है। पाकिस्तान में वीडियो वायरल होने के बाद अब नेहा राठौर पर अलग-अलग लोग निशाना साध रहे है।

GpdXvqZbEAM Kmz

 

See also  पहली बार में किसी भोजपुरी स्टार को नहीं मिली जीत, बाद में चमके सितारे, खेसारी और रितेश भी अटके

शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही नाबालिग को किया किडनैप, रात भर रांची में दो लड़कों ने किया रेप, बनाया वीडियो
खुद के वीडियो वायरल होने के बाद नेहा राठौर ने अपना बचाव करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के किसी ट्विटर हेंडल ने मेरा वीडियो शेयर कर दिया तो अब अंधभक्त मुझे देशद्रोही कहने लगे है। नेहा राठौर को कठघरे में खड़ा करने के लिए पत्रकार चित्रा त्रिपाठी भी मैदान में उतर गई, उन्होने नेहा राठौर पर निशाना साधते हुए कहा कि दुश्मन देश को नेहा राठौर की बातें सूट कर रहीं है। पाकिस्तान की भाषा बोलने में देरी नहीं करते कुछ लोग, ऐसे लोगों से देश को सावधान रहने की जरूरत है।

1 8

डॉक्टर ने की लिव-इन-पार्टनर की हत्या, रील्स बनाने से मना किया, नहीं मानी तो मार डाला
चित्रा त्रिपाठी के इस पोस्ट कर बाद नेहा राठौर ने चित्रा त्रिपाठी को पत्रकारिता का धर्म पढ़ाते हुए लिखा कि देश के भीतर हिंदू-मुसलमान की जो आग आपने बीते दस सालों में लगाई है…देश उससे कमज़ोर हुआ है. पत्रकार का काम सरकारों से सवाल पूछना है…उनकी चाटुकारिता करना नहीं।है दम? रही बात मेरी…तो मेरा पूरा परिवार भारतीय सेना में ही है…तो मुझे देशभक्ति मत सिखाइये।

1 26 1

पहलगाम की घटना से हर भारतीय का खून खौल रहा है; मन की बात में बोले पीएम मोदी, निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया

See also  DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, पत्नी के नाम 10 ट्रक, 6 कीमती प्लॉट

चित्रा त्रिपाठी ही नहीं अलग-अलग मीडिया रिपोट्स में नेहा राठौर पर सवाल उठाये जा रहे है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कथित सिंगर नेहा राठौर के प्रोपेगेंडा वीडियो को अब पाकिस्तान ने लपक लिया है। वह इसे भारत सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया वार में हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। इसी वीडियो को पाकिस्तान के ही एक हैंडल PTIप्रोमोशन ने शेयर करते हुए लिखा कि इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा करते हुए कहा कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए करेगी।मीडिया में कहा जा रहा है कि नेहा राठौर सरकार का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगी हैं। सवाल ये भी किए जा रहे हैं कि क्या वह पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के हाथों की कठपुतली सी बन गई हैं?

पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

See also  मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल के बीच हुआ तलाक, खुद ही सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया फेम नेहा सिंह राठौर जो सरकार से अपने बेबाक सवाल पूछने के लिए जानी जाती हैं, इस बार देश वासियों के गुस्से का शिकार हो रही हैं। यही नहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसका विरोध किया है।अभिषेक मनु सिंघवी ने X पर शेयर किए पोस्ट में लिखा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण! सभी भारतीयों को कथात्मक युद्ध से निपटने में बुद्धि और विवेक के साथ भाग लेना चाहिए! कुछ घटनाक्रमों में राजनीति को अलग रखना चाहिए.’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now