बिहार के अररिया में एनकाउंटर, पूर्णिया के तनिष्क शो रूम लूटकांड का मास्टरमाइंड मारा गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2025

बिहार के अररिया में एनकाउंटर, पूर्णिया के तनिष्क शो रूम लूटकांड का मास्टरमाइंड मारा गया

पटनाः शुक्रवार रात बिहार पुलिस के जवानों और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नगर के पास पटना एसटीएफ और जिला पुलिसबल ने घेराबंदी करके तनिष्क लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हुए है।

रांची में वर्चस्व की लड़ाई में 15 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली; 2 की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ये खबर मिली कि चुनमुन झा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद जिला पुलिस के साथ मिलकर पटना एसटीएफ ने ऑपरेशन शुरू किया और जैसे ही थलहा नहर के पास पहुंची अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू की जिसमें चुनमुन झा को तीन गोलियां लगी। एक गोली उसके पैर में और दो सीने में लगी। गोली लगने के बाद वो जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

See also  बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

चंपाई सोरेन को विधानसभा में BJP नहीं दे रही है बोलने का मौका, हेमलाल मुर्मू बोले कुछ दिनों में पता चल जाएगा आटा-चावल का भाव
चुनमुन झा पिछले साल पूर्णिया में हुए तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड था। उसके खिलाफ हत्या, लूटपात और फिरौती के कई मामले दर्ज थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बिहार पुलिस अभी अपराधियों के धड़पकड़ को लेकर ऑपरेशन चला रही है, चुनमुन झा उसी ऑपरेशन का शिकार बना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now