पहलगाम की घटना से हर भारतीय का खून खौल रहा है; मन की बात में बोले पीएम मोदी, निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया

pm modi man ki baat

नई दिल्लीः  पहलगाम की घटना के बाद पहली बार हो रहे मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी बात कही है । प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ चुका है । उन्होंने ये भी कहा कि पहलगाम की घटना से हर भारतीय का खून खौल रहा है । आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ चुका है। 

खून खौल रहा है

प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की । मोदी ने कहा कि इंसाफ मिल कर रहेगा । पीड़ित परिवारों के प्रति भारतीय के मन में गहरी पीड़ा है । मुझे एहसास है कि भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरों को देख कर खून खौल रहा है ।

 

See also  रांची में आंधी-बारिश का कहर, 15 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट

कश्मीर की तरक्की से हताश

पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ ये हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता दिखाता है । ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूलों कॉलेजों में वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्य बढ़ रहा था. पर्यटकों में रिकॉर्डतोड़ बढ़़ोत्तरी हो रही थी लोगों की कमाई बढ़ रही थी इसलिए आतंकवाद के आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया ।

पहलगाम का इंसाफ मिल कर रहेगा

प्रधानमंत्री ने देश की एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की ताकत है । पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है । भारत पर हुए हमले में जो आक्रोश है वो पूरी दुनिया में है । मुझे भी ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए हैं पत्र लिखे हैं और संवेदना जताई है । मैं पीड़ित परिवारों को फिर से भरोसा दिलाता हूं कि उ्हें न्याय मिलेगा... न्याय मिल कर रहेगा ।

See also  बिहार में हीटवेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

https://youtube.com/live/5agCqHXcbNw?feature=share

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now